'ये बस समाज में गंद फैला रहे', दोनों पत्नियों के एकसाथ प्रेग्नेंट होने पर अरमान मलिक बुरी तरह ट्रोल
यूट्यूब अरमान मलिक एक बार चर्चाओं में हैं। उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक अब एक साथ प्रेग्नेंट हो गई हैं, जिसके बाद उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
YouTuber Armaan Malik Trolled: कुछ साल पहले दो लड़कियों से शादी करके सुर्खियों में आए फेमस यूट्यूब अरमान मलिक एक बार चर्चाओं में हैं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर उनकी शादी काफी चर्चाओं में रही थी तो अब उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक अब एक साथ प्रेग्नेंट हो गई हैं, जिसका जानकारी खुद कृतिका ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए दी है। कृतिका और पायल ने अपने बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब वायरल हो चुकी है। इधर, जैसे ही ये न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हुई, नेटिजन्स इस फैमिली को बुरी तरह से ट्रोल करने में लग गए।

दोनों पत्नियां पायल और कृतिका एक साथ प्रेग्नेंट
सोशल मीडिया के मौजूदा दौर में शायद ही ऐसा होगा कि अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका को नहीं जानता होगा। यह मलिक फैमिली काफी पॉपुलर हैं। अरमान एक कंटेंट क्रिएटर हैं और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर लगभग 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपनी पर्सनल लाइफ में उन्होंने दो खूबसूरत महिलाओं से शादी की है और दोनों ही एक ही घर के नीचे बहनों की तरह रहतीं है। इसके अलावा अरमान और पायल पहले से ही एक बेटे चिरायु के माता-पिता भी हैं।

नेटिजेंस ने इसे दिया घटिया करार
एक तरफ जहां अरमान के अपने परिवार में नए मेहमानों के लिए तैयार हैं तो दूसरी तरफ उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को परेशान कर दिया है। लोगों ने YouTuber और उनकी दोनों वाइफ को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने उनकी गलत हरकत का आरोप लगाया तो कई अन्य नेटिजेंस ने इसे घटिया करार दिया। एक यूजर ने तो यहां कह दिया कि ये तीनों पैसों के लिए एक-दूसरे के साथ हैं।

'ये लोग अपनी जड़ें और संस्कृति भूल गए'
ऐसे ही एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि तीनों का भारत की बढ़ती आबादी में भी योगदान है। एक ने लिखा, ''इसने सोशल मीडिया पर बहुत बुरा किया हुआ है, ये लोग अपनी जड़ें और संस्कृति भूल गए हैं।''वहीं एक ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि एक तीर से दो निशाने। यूजर ने पूछा कि, ''क्या दो पत्नियां रखना कानून अपराध नहीं है? क्या हम 1800 ई. में रह रहे हैं।'' एक ने पूछा कि दोनों लड़कियों से शादी क्यों की? वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये गंद फैला रहे हैं।

पहली पत्नी पायल बनने वाली हैं जुड़वा बच्चों की मां
दरअसल 9 दिसंबर 2022 को अरमान मलिक ने अपने यूट्यूब पर 13 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें कृतिका के बताया कि अरमान मलिक की पहली वाइफ पायल जुड़वा बच्चों की मां बनने जा रही हैं। आपको बता दें कि अरमान मलिक ने 2022 में पायल मलिक से शादी की थी। इस कपल का एक बच्चा भी है। इसके छह साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद अरमान मलिक ने 2018 में कृतिका मलिक के साथ शादी कर ली। अब दोनों प्रेग्नेंट हैं और अरमान के साथ हैप्पी लाइफ जी रहीं हैं।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications