वायरल हुई एक्ट्रेस मुमताज की तस्वीर, पहचान पाना भी मुश्किल
बीते जमाने की मङसूर एक्ट्रेस की ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है।
मुंबई। अपने जमाने की मशहूर दिलकश अदाकारा मुमताज आपको याद होगी। एक से एक सुपरहिट फिल्में देने वाली मुमताज की ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। तस्वीर में देखकर आप उन्हें पहचान भी नहीं सकते है कि ये वहीं बॉलिवुड एक्ट्रेस है जो 60 से 70 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करती थी।

गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं मुमताज
अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के हर किसी को अपना दीवाना बना दजेने वाली मुमताज की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें देखकर कोई भी पहचान नहीं सकता है। उन्हें देखकर हर कोई हैरान है। इस तस्वीर में वो बिल्कुल बदली हुई है।

राजेश खन्ना के साथ हिट जोड़ी
जिस मुमताज की जोड़ी को राजेश खन्ना के साथ लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया आज वो गुमनामी की जिंदगी जी रही है। उन्होंने 60-70 के दशक में राजेश खन्ना के साथ कई फिल्में की। उनकी फिल्मों के गानें लोग आज भी गुनगुनाते है।

ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं मुमताज
69 साल की मुमताज इन दिनों लंदन में रह रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर की समस्या से जूझ रही मुमताज अब बिल्कुल बदल चुकी है। शादी के बाद से ही वो लदंन में बस गई थी।

आखिरी फिल्म
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही मुमताज की आखिरी फिल्म 'आइना' थी, जो 1977 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने 1990 में फिल्म 'आंधियां' से कमबैक किया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद से अब उनकी तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें उन्हें पहचान पाना आसान नहीं है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications