OMG! अब बच्चे ने भी खड़ी कर दी बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग, जानें कैसे?
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा अपनी ऊंचाई की वजह दुनियाभर में मशहूर है। अरब देश दुबई की शान और उसकी पहचान भी ये बुर्ज खलीफा है। अब दुबई के नाम एक और नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। ये रिकॉर्ड भी सबसे ऊंची बिल्डिंग के लिए हैं। ये बिल्डिंग है बुर्ज खलीफा का ही लेगो मॉर्डल।

जानें क्या होता है लेगो बिल्डिंग?
लेगो बच्चों का एक खेल है, जिसमें प्लास्टिक के ब्लॉक की मदद से इमारत खड़ी की जाती है। अमीरात के एक लड़के मोहम्मद बिन अहमद ने ऐसे ही 17 मीटर ऊंची बुर्ज खलीफा की लेगो मॉर्डल तैयार किया है।मोहम्मद बिन अहमद द्वारा बनाया गया बुर्ज खलीफा का ये मॉर्डल 5000 घंटे में बनाया गया है। जबकि इसमें 43900 लेगो ब्रिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसका कुल वजन 1 टन है।
ये इमारत दुबई के मिनी लैंड में स्थित है, जो की लीगोलैंड नामक पार्क में स्ठितच है। लीगोलैंड पार्क का निर्माण को स्पेशली बच्चों के लिए बनाया गया है। जहां बच्चों को विशेष तौर पर इमारत और शहर से जुड़ी बातों के बारे में बताया जाएगा। माना जा रहा है कि 31 अक्टूबर से ये आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस पार्क में लेगो बिल्डिंग, सिक्स थीम एरिया और सिटी, रैपलिका और थीम पार्क बनाया गया है।
आपको बता दें कि अब तक दुनिया में सबसे ऊंची लेगो बिल्डिंग बनाने का रिकॉर्ड 10 मीटर का है। जिसने 3,900 घंटे में बनाया गया था । अब ये रिकॉर्ड टूट गया है और 17 मीटरक के बुर्ज खलीफा लेगो बिल्डिंग का नया रिकॉर्ड बन गया है। दुबई के लोग इस इमारत को लेकर काफी उत्साहित है।












Click it and Unblock the Notifications