हैप्पी बर्थडे बॉबी! 31 साल का हुआ दुनिया का सबसे बूढ़ा कुत्ता, जानिये क्या है इसकी सेहत का राज
दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ते के 31 साल पूरे होने पर काफी जश्न मनाया जा रहा है। बॉबी के मालिक ने घर पर एक शानदार पार्टी रखी।

World's oldest dog: दुनिया का सबसे बूढ़ा कुत्ता इन दिनों अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है। बॉबी नाम का ये क्यूट डॉगी 31 साल का हो चुका है।
बर्थडे पर रखी जाएगी शानदार पार्टी
साल 1992 में पैदा हुए बॉबी का जन्मदिन मनाने के लिए पुर्तगाल में घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया जाएग। बॉबी के मालिक लियोनेल कोस्टा ने कहा कि मेहमानो को लोकल मीट और मछली परोसी जाएगी, जबकि बॉबी को भी इन सबके साथ-साथ एक्स्ट्रा मीट दिया जाएगा। बॉबी इंसानों वाला ही खाना खाता है।
100 लोग करेंगे शिरकत
बॉबी की बर्थडे पार्टी के सेलिब्रेशन में पार्टी रखी जाएगी, जिसमें एक डांस परफॉर्मेंस भी होगी। इस परफॉर्मेंस में बॉबी भी डांस करेगा। इस पारंपरिक पार्टी में 100 लोग शिरकत करेंगे। सभी लोग मिलकर बॉबी का 31वां जन्मदिन मनाएंगे।
फरवरी में मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड
बताते चलें कि शुद्ध नस्ल के रेफिरो डो अलेंटेजो बॉबी को फरवरी में ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब मिला था। तब से दुनियाभर से न जाने कितने लोग बॉबी से मिलने आ चुके हैं। बॉबी की हेल्थ बहुत अच्छी है। बीते कुछ दिनों पहले बॉबी के मालिक ने उसका चेकअप करवाया था क्योंकि वे उसकी मेंटल हेल्थ को लेकर थोड़े चिंतित थे। इसका कारण बीते कुछ दिनों में उसके पास कई लोगों का आना था।
क्या बोले बॉबी के मालिक?
बॉबी के मालिक ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को बताया कि जब घर पर मेहमान आए हुए थे तो ऊपर नीचे जाते हुए उसकी काफी तस्वीरें ली गई हैं। ये उसके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। उसकी हेल्थ इन सबमें थोड़ी खराब हुई है। लेकिन अब वो काफी बेहतर स्थिति में है। बताते चलें कि लियोनेल ने बॉबी से पहले भी कई कुत्ते पाले हैं। बॉबी की मां को भी उन्होंने बड़े लाड से पाला था। जो कि 18 साल तक जिंदा रही थी।
क्या है बॉबी की लंबी उम्र का राज?
- लियोनल बताते हैं कि सबसे पहली बात तो ये है कि बॉबी एक शांत वातावरण में रहता है।
- अपने घर के आस-पास के जंगलों में बॉबी रोज वॉक करता है। उसे कभी भी चेन में नहीं बांधा गया।
- अब बॉबी बूढ़ा हो चला है तो वो जंगलों की ओर नहीं जाता। लेकिन वो घर के पास आंगन में ही घूमता रहता है।
- अब बूढ़े होने के साथ बॉबी की आंखें भी कमजोर हो रही हैं।
- बॉबी और जानवरों के साथ खूब खेलता है।
- बूढ़े लोगों की ही तरह बॉबी भी काफी सोता है। खाने के तुरंत बाद उसे एक नैप चाहिए होती है।
बॉबी दिलाता है पीढ़ियों की याद
बताते चलें कि बॉबी के मालिक लियोनल की उम्र 8 साल थी, जब बॉबी पैदा हुआ था। बॉबी बेहद खास है क्योंकि उसे देखने के बाद खुद बखुद परिवार के अन्य सदस्य भी याद आने लगते हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। शख्स ने कहा कि बॉबी हमें हमारी पीढ़ियों की याद दिलाता है।












Click it and Unblock the Notifications