1960 में आया था दुनिया का 'सबसे ताकतवर झटका', जानिये 9.5 तीव्रता वाले उस 'ग्रेट चिलियन भूकंप' के बारे में...

Chile Earthquake: साल 1960 में चिली का ताकतवर भूकंप ही था, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। आमतौर पर कुछ सेकेंड्स तक आने वाला भूकंप यहां तकरीबन 10 मिनट तक रहा था।

Earthquake

Biggest Earthquake: न्यूजीलैंड में आए भूकंप ने सनसनी मचाकर रख दी। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई वाला ये भूकंप न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह पर आया था।

न्यूजीलैंड में आया भूकंप
भूकंप आने का सिलसिला न्यूजीलैंड में जारी है। इससे पहले मार्च में भी वहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके अलावा अब देश में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इतनी ज्यादा तीव्रता के भूकंप के बाद दुनिया के पहले भूकंप की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दुनिया का सबसे विनाशकारी भूकंप
जी हां! पहला भूकंप, वही जिसने साल 1960 में दुनिया को हिलाकर रख दिया था। ये भूकंप चिली के वाल्दीविया में आया था। इस भूकंप की तीव्रता 9.5 मापी गई थी और इतनी तीव्रता का भूकंप ना तो इससे पहले कभी आया, और ना ही इसके बाद। इस भूकंप से समुद्र में बड़ी-बड़ी लहरें उठीं और दूर-दूर के इलाके इससे प्रभावित हुए।

तीव्रता जानकर उड़ जाएंगे होश
9.5 तीव्रता वाले भूकंप की कल्पना करना ही अपने आप में बेहद मुश्किल है। आज तक किसी को इस बात पर विश्वास ही नहीं होता कि इतनी ज्यादा तीव्रता का भी भूकंप आ सकता है। इसे ग्रेट चिलियन भूकंप कहा जाता है। 22 मई के दिन ये भूकंप आया था। इसे यूं ही दुनिया का सबसे ताकतवर झटका नहीं कहा जाता।

10 मिनट तक मचाई तबाही
आमतौर पर भूकंप के झटके कुछ सेकेंड के ही होते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि चिली में आए इस भूकंप ने तकरीबन 10 मिनट तक लोगों को हिलाया। 9.5 तीव्रता वाला 10 मिनट का भूकंप। ऐसा भूकंप, जिसने एक ताकतवर सुनामी को पैदा किया और पूरे शहर को तहस-नहस कर डाला।

बड़े पैमाने पर हुआ था नुकसान
गनीमत तो ये रही कि इस शहर में लोग इतने ज्यादा नहीं थे। शहर की आबादी कम थी, तो मरने वालों का आंकड़ा भी 1000-6000 के बीच रहा था। हालांकि, नुकसान तो बड़े पैमाने पर हुआ था। अलग अलग सोर्स से इस भूकंप को लेकर जानकारी भी अलग-अलग ही मिल पाई थी।

उत्तर अमेरिका का शक्तिशाली भूकंप
बताते चलें कि इसके बाद 1964 में एक भयानक भूकंप आया था, जिसे ग्रेट अलास्कन के नाम से जाना जाता है। इस भूकंप की तीव्रता 9.2 मापी गई थी। उत्तरी अमेरिका के इतिहास के पन्नों पर दर्ज ये सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है। इस भूकंप के प्रभाव से सुनामी की जबरदस्त लहरें उठी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+