Lion Day: क्या आपने देखा फ्रिंज हेयरस्टाइल वाला शेर? वायरल हुईं 'हैंगहैंग' की तस्वीरें, नहीं रुकेगी हंसी

Unique fringe hairstyle lion: पूरे जंगल में अपना दबदबा बनाए रखने वाले शेर के बारे में जागरूकता फैलाने, इसे संरक्षित करने और लगातार घटती शेरों की संख्या को लेकर चिंता जाहिर करने के उद्देश्य से हर साल विश्व शेर दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इस खास मौके पर चलिये बात करते हैं चीन के चिड़ियाघर के ऐसे शेर के बारे में, जिसकी खासियत जानकर आप थोड़े हैरान रह जाएंगे।

मिलिये स्टाइलिश शेर से...
अकसर इंसान ग्रूम होकर रहते हैं और ग्रूम होने के लिए हर किसी को हेयरकट लेना भी काफी पसंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी स्टाइलिश हेयरकट वाला शेर देखा है? अगर नहीं तो चलिये मिलवाते हैं आपको चीन के चिड़ियाघर के खूबसूरत शेर से, जो अपने हेयरकट को लेकर दुनियाभर में सुर्खियों में बना हुआ है।

World Lion Day

चिड़ियाघर ने हेयरकट देने से किया इंकार
वैसे चिड़ियाघर कर्मी जानवरों की देखभाल के लिए समय समय पर उन्हें ग्रूम करते रहते हैं। इसमें उनकी साफ-सफाई से लेकर बालों तक का खास ध्यान रखा जाता है। शेरों की बात की जाए तो उनके बालों यानि कि अयालों का खास ख्याल रखा जाता है। उन्हें हेयरकट भी दिया जाता है। लेकिन एक शेर ऐसा है, जिसे चिड़ियाघर वालों ने हेयरकट देने से ही साफतौर पर इंकार कर दिया। चलिये आपको इसका कारण बताते हैं।

'हैंगहैंग' को देखकर लोगों की छूटी हंसी
हैंगहैंग नाम के शेर की तस्वीरें बीते कुछ समय पर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर जमकर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को एक विजिटर ने पोस्ट किया हुआ था। तस्वीरें थीं गुआंगजौ चिड़ियाघर की। फोटो के कैप्शन में लिखा था कि मैं गुआंगजो चिड़ियाघर के शेर को देखकर हंसी के मारे मर रहा हूं। इसके बाल किसने काटे। जल्द ही इस शेर के हेयरस्टाइल की तस्वीरें वायरल होने लगीं, जिसके बाद जू कर्मियों को रिएक्शन देना पड़ गया।

क्या बोले चिड़ियाघर कर्मी?
चिड़ियाघर ने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि उन्होंने इस सफेद शेर का हेयरस्टाइल बनाया था। चिड़ियाघर ने कहा कि हो सकता है कि यहां के मौसम का सीधा असर शेर के अयाल पर पड़ा हो। रिपोर्ट्स की मानें तो चिड़ियाघर के एक कर्मी ने हा कि हम कभी भी उसके बाल काटने की हिम्मत नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+