सबसे बड़ी जेलीफिश की पहली तस्वीर आई सामने, एक साथ 150 इंसानों को मार सकती है डंक
नई दिल्ली, 12 सितंबर: समुद्र में लाखों जीव रहते हैं, जिसमें छोटी मछलियों की संख्या बहुत ज्यादा है, लेकिन मछलियों की कुछ प्रजातियां ऐसी हैं जो इंसानों के लिए घातक साबित हो सकती हैं। इसी में एक है जेलीफिश। अब उसकी एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जिसे दुनिया की सबसे बड़ी जेलीफिश माना जा रहा है। ये इंसानों के लिए एक बड़ा खतरा हो सकती है।

150 लोगों को डंक मारने में सक्षम
टाइन एंड वेयर के 59 वर्षीय डैरेन मार्टिन को हाल ही में विशाल जेलीफिश का सामना करना पड़ा, जब वो ब्राउन की खाड़ी के उत्तरी सागर में गोताखोरी कर रहे थे। अभी तक के शोध में पता चला कि उन्होंने जो तस्वीर खीचीं है, वो दुनिया की सबसे बड़ी ज्ञात जेलीफिश की है। साथ ही वो एक बार में कम से कम 150 इंसानों को एकसाथ डंक मारकर घायल कर सकती है।

गुंबद के आकार का सिरा
मार्टिन ने कहा कि मैं हमेशा पानी के अंदर फोटो खींचने के लिए अलग-अलग चीजों की तलाश करता रहता हूं। हाल ही में गोताखोरी के दौरान इस जेलीफिश ने मेरा ध्यान खींचा। वो देखने में क्रीम कलर की थी, जिसमें गुंबद के आकार का शीर्ष था। उसके नीचे धागे जैसे लटके हुए उसके डंग दिख रहे थे, जो एक बार में 150 से ज्यादा लोगों को अकेले ही घायल कर दें।

2010 में किया था हमला
अमेरिकी राज्य न्यू हैम्पशायर में 2010 में जेलीफिश ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। उस दौरान उसने 150 से ज्यादा लोगों को डंक मारकर घायल किया। मार्टिन का मानना है कि उन्होंने जिसे जेलीफिश को फिल्माया है, वो साढ़े 5 फीट से ज्यादा बड़ी थी। उनका पानी के अंदर कई बार इस जीव से सामना हुआ, लेकिन बाकी सारे इतने बड़े नहीं थे। वहीं स्वीडन में गोथेनबर्ग विश्वविद्यालय के एक अध्ययन के मुताबिक जेलीफिश के डंक की वजह से इंसानों को घंटों दर्द का सामना करना पड़ सकता है। कई बार तो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ता है।

डर नहीं लगा?
वहीं मार्टिन से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या उनको जेलीफिश को देखकर डर नहीं लगा। इस पर उन्होंने कहा कि मैं अनुभवी गोताखोर हूं। मुझे डंक की चिंता नहीं रहती है, क्योंकि ये बिछुओं के डंक जैसा लगता है। कभी-कभी इससे आपको एलर्जी हो सकती है या फिर इसका असर दो-तीन दिन रह सकता है।

गोवा में मचाया था आतंक
आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में गोवा में जेलीफिश ने जमकर आतंक मचाया था। उस दौरान दो ही दिनों में जेलीफिश ने 90 से ज्यादा लोगों को घायल किया। जिसके बाद सरकार को इस मामले में एडवाइजरी जारी करनी पड़ी थी। साथ ही लोगों को सर्फिंग के दौरान ज्यादा सावधानी बरतने को कहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications