ये है दुनिया का पहला AI बच्चा! हूबहू इंसानों की तरह करता है हरकतें, चुटकियों में देता है सारे सवालों के जवाब

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बीते कुछ समय के कई सारे चमत्कार हुए हैं। अब एआई के इंस्टीट्यूट ने दुनिया का पहला AI बच्चा बनाया है। हैरानी की बात है कि ये बच्चा इंसानों की तरह ही हरकतें करता है।

AI द्वारा बनाए गए इस बच्चे का नाम टोंग टोंग है। इसका मतलब है लिटिल गर्ल। बीते दिनों बच्चे के इस एआई वर्जन को लॉन्च किया गया तो हर कोई इसे देखने के बाद हैरान रह गया।

World first ai child

रिसर्चर्स का दावा है कि इंसानी बच्चों की तरह ये भी लोगों से सीख सकता है। ये खुश होती है तो उदास भी होती है। इसे गुस्सा भी आता है। ये सफाई करती है। यहां तक कि ये गिरा हुई दूध भी उठा लेती है। आज तक ऐसा पहले किसी एआई जनरेटेड इंसान में कभी नहीं देखा गया। आप इससे बातें भी कर सकते हैं।

रिसर्चर्स ने कहा कि इसमें बड़े बच्चों की तरह सीखने औऱ समझने की क्षमताएं हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं। दावा ये कि टोंग टोंग के पास इंसानों का दिमाग है। उसे जो भी सिखाया जाता है, वो तुरंत सीख लेती है। वो उसे समझने की कोशिश भी करती है।

जब उसे आगे इसकी जरूरत होती है तो वो जवाब भी देती है। सही और गलत में फर्क करना उसे अच्छी तरह मालूम है। एआई एक्सपर्ट और बीआईजीएआई के निदेशक झू सोंगचुन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी दुनिया को बदलने में सक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+