आखिरकार मिल गया दुनिया का सबसे बड़ा एनाकोंडा! कार के टायर जितनी है मोटाई, जानिये कहां मिला ये सांप?
World biggest snake: हाल ही में दुनिया के एक सबसे बड़े सांप की खोज हुई है। इसकी खोज अमेजन रेनफॉरेस्ट में की गई है। इस सांप का वजन 440 और इसकी लंबाई 26 फीट बताई जा रही है। नॉर्दर्न ग्रीन एनाकोंडा कहे जाने वाले इस दुनिया के सबसे बड़े सांप को वाइल्डलाइफ प्रोफेसर फ्रीक वोंक ने खोजा था।
जानकारी के मुताबिक, नॉर्दर्न ग्रीन एनाकोंडा कार के टायर जितना मोटा होता है। 'डेली मेली' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े सांप का सिर इंसान के सिर के बराबर है। जारी किए गए फ़ुटेज में डच जीवविज्ञानी फ़्रीक वोंक को विशाल एनाकोंडा के बगल में तैरते हुए दिखाया गया है।

बता दें कि अब तक अमेज़न जंगल में ग्रीन एनाकोंडा की केवल एक ही प्रजाति को मान्यता दी गई थी। इसे "गिनाट एनाकोंडा" कहा जाता था। अमेज़ॅन वर्षावन में एक प्राचीन शहर की भी खोज हुई थी। शोधकर्ताओं ने इक्वाडोर में व्यापक सड़क और नहर नेटवर्क के साथ 3,000 साल पुराने छिपे हुए शहर की खोज की।
इस महीने डायवर्सिटी में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, नॉर्दर्न ग्रीन एनाकोंडा को एक विशिष्ट प्रजाति के रूप में पुष्टि की गई है। दुनिया के सबसे बड़े सांप के बारे में प्रोफेसर फ्रीक वोंक ने कहा कि नौ देशों के 14 अन्य वैज्ञानिकों के साथ मिलकर हमने दुनिया में सबसे बड़ी सांप प्रजाति ग्रीन एनाकोंडा की खोज की।












Click it and Unblock the Notifications