Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादी के बाद चूड़ियां क्यों पहनती हैं महिलाएं? जानें क्या है वैज्ञानिक कारण

Scientific reason behind wearing bangles: चूड़ी एक पारंपरिक आभूषण हैं जो भारत के अलावा नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में ज्यादातर दक्षिण एशिया में महिलाओं द्वारा पहने जाते हैं।

 Women Wear Bangles

Why Women Wear Bangles: शादी-शुदा महिलाएं अक्सर हाथों में चूड़ियां (Bangles) पहनती हैं। गांव-घर में लोग इस सुहाग की निशानी मानते हैं। दादी से लेकर मम्मी तक इसे पहनी नजर आती हैं। चलिए आज हम आपको चूड़ी पहनने के पीछे का वैज्ञानिक कारण बताने जा रहे हैं।

चूड़ियां क्यों पहनती हैं महिलाएं? (Why women wear bangles)
विशेषज्ञों के मुताबिक परंपरागत रूप से इसे अशुभ माना जाता है अगर विवाहित महिलाएं चूड़ियां (Bangles) नहीं पहनती हैं। ऐसा इसलिए था क्योंकि ऐसा माना जाता था कि जो महिलाएं चूड़ियां नहीं पहनती हैं वे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं जो उनके विवाहित जीवन और बच्चों को प्रभावित कर सकती हैं। यह भी माना जाता था कि अगर घर की महिलाएं नियमित रूप से चूड़ियां पहनती हैं, तो इससे परिवार के सभी सदस्यों की खुशहाली बढ़ती है।

चूड़ियां पहनने के वैज्ञानिक कारण (Scientific reason behind wearing bangles)
चू़ड़ी पहनने के वैज्ञानिक कारण भी हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से चूड़ियां (Bangles) पहनना फायदेमंद हो सकता है। जब आप अपनी कलाई पर चूड़ियां पहनती हैं तो इससे घर्षण होता है जिससे रक्त संचार में वृद्धि होती है। इस घर्षण से ब्लडप्रेशर में वृद्धि की संभावना को कम करने में भी मदद करता है। गर्भवती महिलाओं को भी चूड़ियां पहनने की सलाह दी जाती है, खासकर 7वें महीने के बाद। ऐसा माना जाता है कि 7वें महीने के बाद शिशु के मस्तिष्क की कोशिकाओं का विकास होता है और वे अलग-अलग आवाजों को पहचानने लगते हैं। चूड़ियों की आवाज से बच्चे के दिमागी विकास में मदद मिलती है। यह जल्द ही होने वाली मां को भी लाभ पहुंचाता है क्योंकि यह तनाव से राहत देता है और उसके दिमाग को शांत करता है।

वातावरण में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती
विज्ञान का मानना है कि कांच की चूड़ियों के टकराने से निकलने वाली ध्वनि से वातावरण में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। कलाई के नीचे से लेकर 6 इंच तक में जो एक्यूपंचर पॉइंट्स होते है, इनके समान रूप से दबने पर शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहता है।

चूड़ियां नहीं पहनने वाली महिलाएं ज्यादा अस्वस्थ
कुछ अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि चूड़ियां (Bangles) पहनने वाली महिलाओं को उन महिलाओं की तुलना में कम थकान और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं, जो चूड़ियां नहीं पहनती हैं क्योंकि चूड़ियों की सकारात्मकता स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर रखती है। चूड़ियां एक महिला के पति की खुशहाली का प्रतीक होती हैं लेकिन इतना ही नहीं। चूड़ियां पहनने से भी कपल के बीच रिश्ता मजबूत होता है। अगर आपकी कुंडली में ग्रह कमजोर है तो आपको चूड़ियां पहननी चाहिए। यह ग्रह को मजबूत करने में मदद करेगा और आपको एक शानदार जीवन जीने में मदद करेगा।

रंगीन चूड़ियों के पहनने के फायदे
Why women wear bangles: रंगीन चूड़ियों से मन को शांति मिलती है और आंखों को भी आराम मिलता है। यही वजह है कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में चूड़ियां पहनी जाती हैं और यहां रंगों का खास ध्यान रखा जाता है, कहीं हरी तो कहीं लाल और कहीं पीली चूड़ियां पहनी जाती हैं। माना जाता है कि हरा रंग शांत स्वभाव के लिए तो लाल रंग बुरी ऊर्जा को दूर करने के काम आता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+