आधार कार्ड की तस्वीर में महिला ने पहनी F***OFF टी शर्ट, अब शर्मिंदा होते हुए शेयर की तस्वीर
एक महिला ने अनजाने में अपने आईडी कार्ड के साथ कुछ ऐसा कर डाला कि अब उसकी कहानी जमकर सुर्खियां बटोर रही है। महिला ने अपने आधार कार्ड में एफ***ऑफ टीशर्ट पहनी हुई थी।
आधार कार्ड पर अपनी तस्वीर की शिकायत हर किसी को होती है। लोग अकसर अपनी तस्वीर को लेकर कंसर्न नजर आते हैं। लेकिन एक महिला के साथ जो हुआ, उसे देखने के बाद आपके लिए भी अपनी हंसी रोक पाना काफी मुश्किल हो जाएगा।

महिला ने कहा कि हर काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। ऐसे में मुझे इसे रीन्यू करवाना था। जिस दिन मुझे आधार कार्ड नया बनवाना था, उस दिन मैंने एक टीशर्ट पहनी थी। जिस पर 'F*** OFF' लिखा हुआ था। मैंने बाद में ध्यान दिया। अब ये टीशर्ट और आधार कार्ड जिंदगी भर मेरे साथ चलेगा।
महिला ने कुछ दिनों पहले ही ये पोस्ट शेयर की थी। अब उसका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कईलोगों को पोस्ट देखकर हंसी आई तो कई लोग महिला को तस्वीर बदलने की सलाह दे रहे हैं।
एक यूजर ने कहा कि मेरी ऑल टाइम फेवरेट बनने जा रही हो। तो दूसरे ने कहा कि ये आपके जीवन की अब तक की सबसे अच्छी चीज है। एक ने कहा कि ये कैसे हो गया। एक और ने कहा कि ये हमेशा के लिए नहीं है। आप आपने बायोमेट्रिक अपडेट की तरह इसे बदल सकते हो। मेरी पहली तस्वीर एक मरे हुए शख्स की तरह थी लेकिन बाद में मैंने इसे बदल दिया।
सुश्री उचिहा नाम की महिला की पोस्ट को 5,000 से अधिक लाइक्स, 3,400 से अधिक शेयर और लगभग 550 कमेंट्स मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications