महिला ने तोड़ी सारी हदें, किराया कम कराने के लिए मकान मालिक को भेज दी अपनी हॉट फोटो
महिला ने तोड़ी सारी हदें, किराया कम कराने के लिए मकान मालिक को ही भेज दी हॉट फोटो
नई दिल्ली: हाल ही में प्यार का हफ्ता यानी वैलेंटाइन वीक खत्म हुआ है और प्रेमी-प्रेमिकाओं ने एक दूसरे से अपने-अपने इश्क का इजहार किया। हालांकि प्यार करने वाले लोग किसी दिन या हफ्ते के मोहताज नहीं होते और उनके लिए हर पल ही वैलेंटाइन डे होता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो प्यार की आड़ में अपना कोई मतलब निकालने की कोशिश करते हैं। अब इसी तरह का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने घर का किराया कम कराने के लिए मकान मालिक से इश्क लड़ाना चाहती थी, लेकिन बदले में उसे ऐसा जवाब मिला कि महिला शर्म से पानी-पानी हो गई।

मकान मालिक को फंसाने के लिए अपनाया ये आइडिया
डेली स्टार की खबर के मुताबिक ये महिला दो बच्चों की मां है और उसने अपनी इस पूरी कहानी को टिकटॉक पर वीडियो के जरिए शेयर किया है। पेनी मैकनैट नाम की इस महिला ने टिकटॉक वीडियो में अपने और मकान मालिक के बीच हुई बातचीत का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है। पेनी मैकनैट ने बताया कि वो अपने मकान मालिक को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती थी, जिसके लिए उसके दिमाग में एक आइडिया आया।

'मेरे किचन का नल खराब हो गया है'
दरअसल पेनी मैकनैट ने अपने मकान मालिक को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए उससे बातचीत शुरू की और मैसेजिंग ऐप पर मैसेज भेजकर बताया कि उसके किचन का नल खराब हो गया है। पेनी मैकनैट ने अपने मैसेज में लिखा, 'हेलो, मेरे किचन के नल ने फिर से काम करना बंद कर दिया है।' इसपर मकान मालिक ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा, 'ठीक है, क्या आप मुझे उस नल की एक तस्वीर भेज सकती हैं... हो सकता है कि उसे बदलने की जरूरत हो।'

'मिला ऐसा जवाब कि सोचा भी नहीं था'
मकान मालिक के इस मैसेज के जवाब में पेनी मैकनैट ने नल की तरफ इशारा करते हुए खुद की एक प्यारी सी, हॉट और क्लोजअप सेल्फी भेज दी। पेनी मैकनैट को लगा कि उसकी इस तस्वीर से मकान मालिक उसकी तरफ आकर्षित होगा और उसके इश्क की गाड़ी चल निकलेगी। लेकिन, मकान मालिक से पेनी मैकनैट को बदले में जो जवाब मिला, उसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी।

'नल की फोटो चाहिए, आपकी नहीं
दरअसल मकान मालिक ने पेनी मैकनैट की तस्वीर पर रिल्पाई करते हुए लिखा, 'नल की फोटो चाहिए, आपकी नहीं।' मकान मालिक का ये जवाब सुनकर पेनी मैकनैट शर्म से पानी-पानी हो गई और उसके सारे अरमान धरे रह गए। पेनी मैकनैट के पास अब कोई विकल्प नहीं बचा था और उसने जवाब देते हुए लिखा, 'अरे हां, मैंने गलती से ये फोटो भेज दी।' पेनी मैकनैट ने अपने वीडियो में मकान मालिक के साथ हुई बातचीत के स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं, जिसपर यूजर्स ने कमेंट करते हुए मजे लिए हैं।

'ऐसी प्लानिंग केवल फिल्मों में ही काम करती है'
एक यूजर ने पेनी मैकनैट के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जैसी उम्मीद थी, वही हुआ और अब आपके लिए किराया कम नहीं होगा।' एक और यूजर ने उनके वीडियो पर लिखा, 'ये वाकई मजेदार है, कम से कम आपने कोशिश तो की, हो सकता है उसका मन बदल जाए और वो आपसे प्यार करने लगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसी प्लानिंग केवल फिल्मों में ही काम करती है।'
ये भी पढ़ें- Video: बाइक सवार को भारी पड़ी चंद मिनटों की जल्दबाजी, जान तो बाल-बाल बच गई लेकिन...











Click it and Unblock the Notifications