ये क्या! शौक-शौक में करोड़ों रुपये खर्च कर बड़ा करवा दिया शरीर, अब पछता रही है ये महिला

नताशा नाम की महिला को शौक था कि वे अपने शरीर के पिछले हिस्से को बड़ा करें। उनका कहना है कि इसी वजह से वे मशहूर भी हैं। लेकिन नताशा के लिए उन्हीं का शरीर अब मुसीबत भी बन रहा है।

Credit: Natasha Crown/Instagram

कई लोगों को अपने शरीर के साथ खूब एक्सपेरिमेंट करने का शौक होता है। आपने कई लोगों को अपने शरीर पर टैटू गुदवाते या फिर किसी और तरह की कलाकारी करवाते तो देखा ही होगा। कई लोग अपने शरीर के हिस्सों को अच्छा बनाने या फिर यूं कहें कि कुछ अलग करने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। कई बार दर्दनाक सर्जरी भी करवाते हैं। लेकिन आज जिस महिला के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका शरीर देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। अकसर लोग वजन कम करने या शरीर का कोई फैटी हिस्सा घटाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महिला ने अपने शरीर के पीछे का हिस्सा बढ़ाने के लिए सर्जरी करवाई और महिला फिर भी संतुष्ट नहीं हुई तो और ट्रीटमेंट लिए। इस काम में महिला ने करोड़ों रुपये भी खर्च कर डाले। अब ये महिला अपने शरीर की बनावट को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

महिला ने करवाए Bottock Lift

महिला ने करवाए Bottock Lift

स्वीडन में रहने वाली मॉडल नताशा ने एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 6 बार Bottock Lift करवाए हैं। उनका मानना है कि जितने बड़े Bottock होंगे उतना ही अच्छा रहेगा। नताशा को अपने शरीर से काफी प्यार है। लेकिन अब उनका मानना है कि उन्हें अपने शरीर की ही वजह से लड़के ढूंढने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। क्योंकि कई दफा लोग नताशा की पर्सनैलिटी देखने के बाद डर जाते हैं।

आखिर क्यों नताशा ने बदला शरीर?

आखिर क्यों नताशा ने बदला शरीर?

'आज तक' की खबर के मुताबिक, नताशा का कहना है कि मुझे दुनिया में सबसे बड़े Bottock चाहिए थे। इसीलिये में इतनी मशहूर भी हूं। हालांकि, पुरुषों के लिए ये थोड़ा डरावना जरूर हो सकता है। मेरे शरीर की वजह से कई बार पुरुष मुझसे बात भी नहीं कर पाते और काफी डर जाते हैं। वहीं नताशा का ये भी कहना है कि पहली बार सिर्फ 20 साल की उम्र में उन्होंने सर्जरी करवाई थी। उनका कहना है कि मैंने छह बार सर्जरी करवाई है।

बेहद बड़ा है नताशा का शरीर

नताशा कहती हैं कि जब मैंने पहली बार जिम में वर्कआउट करना शुरू किया तो शरीर के पिछले हिस्से को बड़ा करने का विचार दिमाग में आया। मुझे ये आइडिया आया और फिर इस तरह मेरी जर्नी शुरू हुई। बताते चलें कि नताशा के शरीर के पिछले हिस्से का आकार वाकई काफी बड़ा है और वे अकसर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें औऱ वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर हैं बेहद पॉपुलर

इंस्टाग्राम पर नताशा के 20 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। नताशा क्राउन के नाम से उनका अकाउंट है, जहां वे तमाम वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक पोस्ट में नताशा ने ब्लैक रंग का कटआउट ड्रेस भी पहनी हुई हैं। जिसमें उनके शरीर का आकार काफी बड़ा लग रहा है। शुरू में शौकिया तौर पर अपने शरीर को सर्जरी कर बदलने वाली नताशा के लिए अब यही मुसीबत बनता जा रहा है।

Recommended Video

    Police Constable ने पहले Gender Change कराया फिर रचाई लड़की से शादी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+