'18 लाख का मकान खरीदा, फिर नाइट क्लब में जमकर शराब पी और सुबह उठी तो...'

'मुझे काफी ज्यादा हैंगओवर था और मेरा ब्वॉयफ्रेंड काफी परेशान था, जब मैंने उससे इसकी वजह पूछी तो...'

नॉर्थ वैल्स: शराब के नशे में इंसान अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर जाता है, जिनका खामियाजा उसे बाद में भुगतना पड़ता है। कभी कोई अपना जरूरी काम भूल जाता है, तो कोई फिजूल की हद से ज्यादा खरीदारी कर डालता है। और, जब तक उसे होश आता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। लेकिन, एक महिला के साथ इसका बिल्कुल उलटा हो गया। दरअसल, इस महिला ने नीलामी में एक घर खरीदा और इसके बाद नाइट क्लब में जाकर शराब पी। महिला ने इतनी ज्यादा शराब पी कि सुबह जब उसकी आंखें खुली तो वो भूल चुकी थी कि उसने कोई घर खरीदा है। हालांकि बाद में उसका यही फैसला उसके लिए बहुत लकी साबित हुआ।

'पता नहीं क्यों मुझे वो प्रॉपर्टी पसंद आई'

'पता नहीं क्यों मुझे वो प्रॉपर्टी पसंद आई'

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, लुआना रिबेरिया नाम की ये महिला नॉर्थ वेल्स के एंग्लिसी में रहती है और अब एक पीआर फर्म की मालिक है। लुआना रिबेरिया ने बताया, 'एक जगह पर एक घर की नीलामी चल रही थी और मैं अपने एक दोस्त के साथ वहां गई। हालांकि मेरे दोस्त को वो घर ठीक नहीं लगा, क्योंकि वो एक खराब इलाके में था। लेकिन, पता नहीं क्यों मुझे वो प्रॉपर्टी पसंद आई और मैंने सोचा कि ये एक अच्छा इन्वेस्टमेंट होगा।'

'मुझे काफी ज्यादा हैंगओवर था'

'मुझे काफी ज्यादा हैंगओवर था'

लुआना रिबेरिया ने आगे बताया, 'मैंने उस नीलामी में 20 हजार पाउंड (करीब 18 लाख रुपए) में वो घर खरीदा और इसके बाद उस नाइट क्लब में आ गई, जहां मैं नौकरी करती थी। यहां आकर मैंने शराब पी और बहुत ज्यादा पी ली। सुबह मैं सोकर उठी तो मुझे बिल्कुल याद नहीं था, मैंने कोई प्रॉपर्टी खरीदी है। मुझे काफी ज्यादा हैंगओवर था और मेरा ब्वॉयफ्रेंड काफी परेशान था। जब मैंने उससे इसकी वजह पूछी, तब उसने बताया कि मैंने एक प्रॉपर्टी खरीदी है और उसे डर है कि कहीं ये फैसला नुकसान वाला साबित ना हो।'

'मैं बहुत ज्यादा कभी नहीं पीती हूं, लेकिन...'

'मैं बहुत ज्यादा कभी नहीं पीती हूं, लेकिन...'

लुआना रिबेरिया ने कहा, 'लेकिन, उस घर का खरीदना मेरे लिए जीवन का सबसे बेहतरीन फैसला साबित हुआ। मैं बहुत ज्यादा कभी नहीं पीती हूं, लेकिन उस दिन एक के बाद एक ड्रिंक बढ़ती गई। सुबह ब्वॉयफ्रेंड के बताने के बाद मैंने इस्टेट एजेंट को बुलाया और घर के पेपर हासिल किए। करीब एक साल तक मैंने वो घर अपने पास रखा और इसके बाद दोगुने दाम में बेचकर एक और प्रॉपर्टी खरीद ली।'

दो-दो प्रॉपर्टी पर हुआ 20-20 हजार पाउंड का फायदा

दो-दो प्रॉपर्टी पर हुआ 20-20 हजार पाउंड का फायदा

अपनी लकी लाइफ के बारे में लुआना रिबेरिया ने आगे बताया, 'दूसरी प्रॉपर्टी पर मुझे पूरे 20 हजार पाउंड का फायदा हुआ और फिर मैंने एक तीसरी प्रॉपर्टी खरीदी। इस प्रॉपर्टी को भी मैंने 20 हजार पाउंड के फायदे के साथ बेचा। जब प्रॉपर्टी से मेरी अच्छी खासी कमाई हो गई, तो मैं पुर्तगाल शिफ्ट हो गई और खुद की एक पीआर कंपनी खोल ली।'

'पति के दोस्त के साथ हुआ अफेयर'

'पति के दोस्त के साथ हुआ अफेयर'

आपको बता दें कि इससे पहले लुआना रिबेरिया ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया था। लुआना ने बताया था कि कैसे अपने पति से तलाक के दौरान उसके ही एक दोस्त से उनका अफेयर हुआ और अब वो हंसी खुशी उसके साथ रहती हैं। लुआना के मुताबिक, 2016 में उन्होंने और उनके पति ने तलाक की अर्जी दी, लेकिन कानून के मुताबिक दोनों को 6 महीने तक एक ही घर में साथ रहना पड़ा। इसी दौरान अपने पति के पुराने दोस्त से लुआना का अफेयर हुआ और दोनों ने साथ रहने का फैसला ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+