2 करोड़ की सैलरी के साथ रहना-खाना फ्री, शर्तें जानने के बाद आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा

Weird job: एक महिला ने ऐसी नौकरी की पेशकश की है, जिसमें वो सालाना तकरीबन 2 करोड़ रुपये देने को तैयार है। लेकिन महिला ने इस नौकरी के लिए कुछ शर्तें रखी हैं।

Weird job

Job offering 2 crore salary: अच्छी नौकरी पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। इतने हाथ-पैर मारने के बाद जाकर कहीं ढंग की नौकरी मिल पाती है। हमारे देश में तो बेरोजगारी इतनी ज्यादा है कि लोग ढंग की नौकरी के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं। इस बीच एक नौकरी ऐसी भी है, जिसके लिए करोड़ों रुपये की पेशकश की जा रही है।

चाइना मॉर्निग पोस्ट के मुताबिक, चीन में ऑफर की जा रही ये नौकरी बेहद अजीब है। यहां शंघाई में रहने वाली एक महिला अपने लिए एक पर्सनल नैनी की खोज में है। और इसके लिए महिला हर महीने एक मोटी रकम चुकाने को भी तैयार है। लेकिन ये काम इतना आसान नहीं है। चलिये आपको बताते हैं कि महिला किस तरह की पर्सनल नैनी की तलाश में है।

पहले से हैं दो नौकरानियां
दरअसल, महिला को अपने लिए जिस पर्सनल नैनी की तलाश है, उसे 24 घंटे उसकी छोटी-बड़ी चीजों का ख्याल रखना होगा। वैसे इस महिला के पास पहले ही दो नौकरानियां हैं। तो फिर महिला को एक और की क्या जरूरत आन पड़ी?

करोड़ों में होगी सैलरी
बताते चलें कि जैसे किसी कंपनी में काम करने के लिए कर्मचारियों की योग्यता जांचने और किसी नंबर पर संपर्क करने के लिए आवेदन दिया जाता है, ठीक उसी तरह महिला की नैनी की तलाश के लिए बाकायदा एक विज्ञापन दिया गया है। इसके तहत नौकरानी को मालकिन हर महीने 16,44,423.25 रुपये देगी। यानी सालाना 1.97 करोड़ रुपये दिए जाने हैं।

क्या हैं शर्तें?
महिला को जिस नैनी की तलाश है, उसने 12वीं कक्षा से ज्यादा की पढ़ाई की हुई हो। इसके साथ ही उसका वजन भी 55 किलो से कम होना चाहिए। नैनी का 165 सेंटीमीटर लंबा होना जरूरी है। उसे नाचना-गाना भी आता हो और दिखने में काफी साफ-सुथरा होना भी जरूरी है।

कैसी नौकरानी चाहिए?
जिस महिला को नैनी की तलाश है उसके पास पहले ही दो नौकरानियां मौजूद हैं। ये नौकरानियां महिला के लिए 12-12 घंटे काम करती हैं। इन दोनों को भी इतनी ही सैलरी मिल रही है। लेकिन महिला को एक और नैनी की तलाश है। महिला को ऐसी नैनी चाहिए जिसके अंदर रत्ती भर भी स्वाभिमान ना हो। उसे महिला के जूते उतारने, पहनाने जैसे काम करने हैं। इसके साथ ही महिला जब खाने को मांगे, उसे देना होगा। महिला के एक इशारे पर सबकुछ करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+