VIDEO: कुछ कदम की दूरी ने बचा ली महिला की जान, कैमरे में कैद हो गया हैरान कर देने वाला नजारा
सिडनी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो किसी को भी हैरान कर सकता है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चंद कदमों की दूरी ने एक महिला की जान बचा ली। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हैरान कर देने वाले इस वीडियो को सबसे पहले एक ऑनलाइन शो के दौरान देखा गया है। घटना ऑस्ट्रेलिया के सिडनी की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बस अड्डे पर खड़ी होती है, तभी थोड़ी देर बाद वहां से एक गाड़ी तेज रफ्तार में गुजरती है। लेकिन महिला इसके नीचे आने से इसलिए बच जाती है कि क्योंकि वह कुछ सेकेंड पहले ही चंद कदम पीछे हो गई थी।

बैग के ऊपर से गुजरती है गाड़ी
वेबसाइट द मिरर के मुताबिक, इस महिला की पहचान कैरिन जॉनसन के तौर पर हुई है। वह 16 अगस्त के दिन बस अड्डे पर खड़ी थीं। इलाके में मौजूद एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे ने इस पूरी घटना को कैद कर लिया। जिसमें देखा जा सकता है कि कैरिन पहले बस अड्डे पर अपना बैग रखती हैं, फिर पानी पीने के बाद बोतल को वापस बैग में डाल देती हैं। इसके बाद वो कुछ कदम पीछे की ओर चलकर टहलने लगती हैं। तभी तेज रफ्तार में एक गाड़ी आती है और उनके बैग के ऊपर से गुजर जाती है। गाड़ी वहां लगे स्टैंड और उनके शॉपिंग बैग के ऊपर से निकलती है। बाद में जमीन पर वाइन बिखर जाती है।

दुकान के मालिक ने शेयर किया वीडियो
फेसबुक पर फ्लिक एंड फिश नाम के पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें कैरिन जॉनसन के लिए लिखा गया है कि वह काफी खुशनसीब हैं कि बच गईं। फिशिंग शॉप के मालिक ने कहा है कि पड़ोस में मौजूद एक दुकान को गाड़ी की वजह से काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन अच्छी बात ये है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। इस घटना के बारे में स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कैरिन जॉनसन ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं पीछे की ओर क्यों गई, तो मुझे लग रहा है कि कोई मुझे देख रहा होगा। मैं हमेशा आभारी रहूंगी। अगर मैं अब भी जिंदा हूं तो अब मुझे जीवन में अपना उद्देश्य खोजना है।'

केरल में हुई थी ऐसी घटना
बता दें इससे पहले ऐसी ही एक घटना भारत के केरल राज्य से भी सामने आई थी। जहां चंद कदम की दूरी के कारण एक शख्स की जान बच गई थी। ये शख्स भी इस घटना के बाद काफी हैरान था और काम पर जाने के बजाय दोबारा अपने घर लौटकर आ गया था। ये शख्स आराम से सड़क किनारे पर चल रहा था, लेकिन तभी पीछे से एक वाहन तेज रफ्तार में उसके पास से गुजरा, वाहन के गुजर जाने के बाद शख्स हैरान रहकर पीछे की ओर दौड़ने लगता है और फिर रुक जाता है। करीब 22 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था।
What I witnessed today is something that I wont forget for a long time. This is one lucky lady. Our neighbors shop was seriously damaged from the impact of the car but thank GOD no one was seriously injured.
Posted by FLICK n FISH bait & tackle on Sunday, 16 August 2020
नीली साड़ी पहने लड़की ने हवा में किया धमाकेदार स्टंट, वायरल वीडियो देख हो जाएगी बोलती बंद
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात












Click it and Unblock the Notifications