नीली साड़ी पहने लड़की ने हवा में किया धमाकेदार स्टंट, वायरल वीडियो देख हो जाएगी बोलती बंद

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देख आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की नीली रंग की साड़ी में दिखाई दे रही है और लड़की के साथ एक लड़का भी स्टंट करता दिख रहा है। दोनों बीच हवा में गुलाटी मारते हुए स्टंट कर रहे हैं। स्टंट का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।

साड़ी में बैकफ्लिप करती हैं पारुल

साड़ी में बैकफ्लिप करती हैं पारुल

जानकारी के मुताबिक वीडियो जिमनास्ट और फिटनेस मॉडल पारुल अरोड़ा (Parul Arora) का है। जो नीले रंग की साड़ी में बैकफ्लिप करती दिख रही है। हवा में स्टंट करने के बाद पारुल अपने साथ मौजूद शख्स के साथ वॉक भी करती हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे छत पर एक मैट्रिस बिछाई गई है। तभी पारुल अपने पार्टनर के साथ चलती हुई आती हैं। इसके बाद दोनों साथ में हवा में बैकफ्लिप करते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पारुल ने कहा है, 'कौन साड़ी में इस स्टंट को कर सकता है?'

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

पारुल ने ये वीडियो बीते हफ्ते ही शेयर किया था। जिसे अब तक 819,685 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। पारुल के साड़ी में किए गए स्टंट को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। किसी को भी विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि कोई साड़ी में भी इस तरह का स्टंट कर सकता है। पारुल अक्सर इस तरह के वीडियो शेयर करती रहती हैं। साड़ी में स्टंट वाला ये वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने दोबारा इसे शेयर किया है।

खूब तारीफ कर रहे हैं लोग

खूब तारीफ कर रहे हैं लोग

पारुल का वीडियो देखकर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग उनसे पूछ रहे हैं कि वह साड़ी में ऐसा स्टंट कैसे कर पा रही हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये स्टंट कैसे सीखा जा सकता है। इस दौरान कुछ लोगों की नजर पारुल के पैर में लगी चोट पर पड़ गई। यूजर ने लिखा, 'अगर आपने नोटिस किया हो, उसके पैर में लगी भी है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है।' एक यूजर लिखती है, 'मैं देख सकती हूं उसके पैर में मोच आने के बाद भी लड़की ने कोशिश की, अच्छा प्रयास है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'पैर में लगी है फिर भी फ्रंट फ्लिप मार दी, मतलब कमाल, आग लगा दिए कतई।'

टॉयलेट फ्लश के अंदर था सांप का परिवार, महिला ने खोला तो चीखते हुए घर से बाहर भागी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+