Video:तस्वीर के लिए फोटोग्राफर ने लगा दी दुल्हन के शादी के जोड़े में आग और फिर...

अच्छी तस्वीर के लिए फोटोग्राफर ने दुल्हन के कपड़ों में लगा दी आग, आगे जो हुआ वो देखकर हैरान रह जाएंगे आप।

नई दिल्ली। शादी का मौका सबके लिए बेहद खास होता है। इस मौके को हर कोई यादगार बनाना चाहता है। शादी के हर एक पल को लोग कैमरे में कैद करते हैं ताकि सालों-साल तक उसे संजो कर रख सके। अब शादी के दौरान वेडिंग फोटोग्राफर्स का चलन खूब बढ़ गया है। लोग ऊंची-ऊंची कीमत देकर वेडिंग फोटोग्राफर से अपनी तस्वीरें खिंचवाते हैं, ताकि वो खूबसूरत पल को सुंदर तरीके से कैप्टर कर सके, लेकिन चीन में एक दुल्हन के साथ जो हुआ उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।

 Woman lets photographer set her wedding dress on fire for ‘perfect’ photo

चीन में कुछ अलग फोटोग्राफी करने के लिए एक फोटोग्राफर ने दुल्हन के शादी के जोड़े में आग लगा दी। दुल्हन ने सफेद रंग की गाउन पहन रखी थी। कुछ अलग हटकर तस्वीर लेने के चक्कर में फोटोग्राफर ने उसके वेडिंग गाउन में आग लगा दी।लेकिन अगले पल जो हुआ वो बेहद चौंकाने वाला था।

वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन किसी नदी के किनार खड़ी है और फोटोग्राफर उसके कपड़ों में आग लगा देता है। जैसे ही वो दुल्हन के जोड़े में आग लगाता है आग तेजी से फैलकर दुल्हन तक पहुंच जाती है। हालांकि सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जैसे ही आग दुल्हन तक पहुंची उसे सिलेंडर के जरिए बुझा दिया जाता है। इस वीडियो को यू ट्यूब पर 17 मई को अपलोड किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+