ये इंसान नहीं हैवान है! गाड़ी से उतरी महिला और पालतू कुत्ते को सड़क पर फेंका, VIDEO देखकर कांप जाएगी रूह

Woman Abandons Dog: वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला अपनी कार से उतरती है और पालतू कुत्ते को बीच सड़क पर धकेल देती है। कुत्ते के दो पैर नहीं हैं। ऐसे में महिला का ये बर्ताव देखकर लोग काफी हैरान और गुस्से मे

Credit: @ChannelInteres/Twitter

Woman abandons pet dog: जानवर बेहद प्यारे होते हैं और कब ये जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएं, पता ही नहीं चलता। कुत्तों की बात करें, तो लोग इन्हें अपने परिवार के सदस्यों की तरह ही रखते हैं और अपने बच्चों जैसा ही ट्रीट करते हैं।
(वीडियो-नीचे)

हैरान करने वाला वीडियो वायरल
कई बार कुत्तों के बीमार पड़ने या उन्हें चोट लग जाने पर पूरा घर परेशान हो जाता है। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में कुछ अलग ही नजर आ रहा है। जिसमें एक महिला अपने पालतू कुत्ते को सड़क पर छोड़कर भाग रही है।

महिला ने कुत्ते को सड़क पर धकेला
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला गाड़ी से आती है और उसके दो कुत्ते भी गाड़ी में बैठे होते हैं। महिला के नीचे उतरने पर कुत्ते भी नीचे उतर जाते हैं। लेकिन महिला दोनों में से एक कुत्ते को तो गाड़ी में बैठा देती है, लेकिन दूसरे को सड़क पर ही छोड़ देती है। वीडियो में आगे दिख रहा है कि कुत्ता गाड़ी में बैठने की कोशिश करता है लेकिन महिला उसे धकेल देती है।

'इंसान सबसे घटिया'
यो वीडियो @Channellnteres नाम के एक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि दुनिया का सबसे दुखी कर देने वाला वीडियो। इंसान इस धरती के सबसे घटिया जीव हैं। वायरल वीडियो ने इंसानियत पर सवाल लाकर खड़ा कर दिया है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद हैरानी जता रहे हैं कि कोई आखिर ऐसा कैसे कर सकता है।

वीडियो देख गुस्साए लोग
एक यूजर ने कहा कि अगर कुत्ते की देखभाल नहीं की जा सकती तो उसे एनिमल वेलफेयर सोसाइटी या किसी संस्था को भी तो दिया जा सकता है। ऐसे सड़क पर लावारिसों की तरह उन्हें फेंकना क्या सही है? कई लोगों ने महिला को क्रूर बताया तो कईयों ने बहुत ही घटिया। एक ने कहा कि क्या उस कुत्ते को कोई रेस्क्यू करेगा?

दिल दहला रहा ये क्लिप
एक यूजर ने कहा कि ऐसी चीजें होती हैं। ऐसे क्रूर लोग इस दुनिया में बहुत सारे हैं। वाकई ये वीडियो अपने आप में बेहद गुस्सा दिला देने वाला है। किसी को भी इस महिला के व्यवहार पर गुस्सा आएगा ही। जिस तरह से वो महिला कुत्ते के साथ बिहेव कर रही है, ये बेहद ही दिल दहला देने वाला है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा कुत्ता हेंडिकैप लग रहा है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+