'बीवी पैर नहीं छूती, पति बहुत प्यार करता है...' तलाक की इन अजब-गजब वजहों को जानकर पकड़ लेंगे माथा
आजकल शादियां टिकना काफी मुश्किल हो गया है। जिस तरह गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के ब्रेकअप्स होने लगे हैं, ठीक ऐसे ही अब शादियों का टिकना भी मुश्किल सा ही लगता है। हाल ही में मुंबई की एक वकील और कंटेंट क्रिएटर अप्पाचू कौल ने कुछ ऐसे अजब गजब कारण बताए हैं, जो तलाक लेते हुए जोड़े उनसे कहते हैं।
इंटरनेट पर अब ये लिस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि बहुत से लोगों ने इस मुद्दे पर लड़की को गलत ठहराया तो कईयों ने लड़के को। कई लोगों ने सुझाव दिया कि आजकल की शादियां तो बस एक दिखावा है। कौल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और बताया कि हनीमून के दौरान बीवी ने अश्लील कपड़े पहने तो पति ने तलाक की बात कह दी।

एक और कारण में उन्होंने बताया कि पति अपनी पत्नी को इसलिए समय नहीं दे पाता था क्योंकि वो यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। फिर उन्होंने कहा कि एक मुद्दे में पत्नी ने पति के पैर ही छूने से इंकार कर दिया तो एक किस्से में पत्नी को खाना नहीं बनाना आता था तो पति को भूखे जाना पड़ता था।
वकील ने अपनी वायरल रील में तलाक के और भी अजीबोगरीब कारणों को उजागर किया है। इस बीच एक महिला ने इस बात की भी शिकायत की कि उसका पति उसे बहुत ज्यादा प्यार करता है और उसका काफी ध्यान रखता है। उससे बिल्कुल भी झगड़ा नहीं करता। यही उसका परेशानियों की वजह थी।
बताते चलें कि वकील 2020 में आए एक मामले का भी जिक्र कर रही थी, जिसमें उत्तर प्रदेश की एक महिला ने अपने पति से तलाक के लिए इसलिए अर्जी दी क्योंकि वो उससे बहुत प्यार करता था और उनकी शादी के 18 महीनों के दौरान उनका कभी भी झगड़ा नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications