5 बार मरकर जिंदा हुई ये महिला! स्वर्ग की यात्रा का दावा, कहानी सुनकर आप भी रह जाएंगे भौचक्के
महिला ने 5 बार मरकर जिंदा होने का दावा किया है। महिला ने बताया कि उसे भगवान की अच्छाई की गवाही देने के लिए धरती पर भेजा गया है। दावा यह भी किया कि 5 बार महिला ने स्वर्ग के दर्शन किए।
'मौत' यानी इस दुनिया से विदाई का दूसरा नाम। एक व्यक्ति मरने के बाद वापस कभी नहीं लौट सकता। लेकिन, एक 30 साल की महिला ने दावा किया है कि वो एक बार नहीं बल्कि 5 बार मौत के मुंह से वापस लौटी है। इस दौरान महिला ने 5 बार स्वर्ग की यात्रा की। महिला का दावा यह भी है कि मरने के बाद उसके अचानक जिंदा होने से लोगों में हैरानी हैं।
महिला का कहना है कि उसे भगवान की अच्छाई की गवाही देने के लिए धरती पर भेजा गया है। महिला ने यह तमाम दावे यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में किए हैं। इतना ही नहीं, महिला ने 5 बार मौत की वजह भी बताई है। आइए आपको भी मिलवाते हैं अजीबोगरीब दावे करने वाली महिला से...

गाय ने पटका, मौत के बाद पहुंची ऐसी जगह
दरअसल, 5 बार मौत के बाद वापस जिंदा होने का दावा करने वाली महिला का नाम है 'कबालुंगी रीना'। यह युगांडा की निवासी हैं। एफ्रिमैक्स इंग्लिश नाम के एक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में 30 साल की महिला ने अपनी विचित्र स्टोरी बताई है।
वीडियो में महिला ने दावा किया कि एक बार गाय ने उसे उठाकर पटक दिया था। उसके बाद सींगों से वार कर जख्मी कर दिया था। जमीन पर गिरते ही उसकी सांस बंद हो गई और बेहोश हो गई। घटना में उसकी मौत हो गई। अचानक ही वो एक ऐसी जगह पहुंच गई, जहां कभी पहले नहीं गई थी। रीना इसे स्वर्ग बताती हैं।
24 घंटे बाद दफनाने के दौरान आया होश
रीना यह भी बताती हैं कि स्वर्ग में उसे लोगों की रोने की आवाजें सुनाई दे रही थी। तभी 24 घंटे बाद यानी अगले दिन दफनाने के दौरान रीना को अचानक होश आ गया। उसको उठते देख लोग दंग रह गए। रीना ने बताया कि आपका वक्त जब तक न आया हो, कोई भी हादसा आपकी जान नहीं ले सकता है। यह पहली बार नहीं हुआ, जब रीना मौत को मात देकर स्वर्ग के दर्शन कर वापस लौटी हों। इसके बाद 4 बार ऐसी घटनाएं और घटी।
रीना बताती हैं कि गाय वाले हादसे के बाद उनका एक बाथरूम में पैर फिसला, फिर कार हादसे और ऐसे ही दो अन्य हादसों में भी उनकी मौत हुई। लेकिन, स्वर्ग का नजारा देखकर वापस लौट आईं। हालांकि, यह सभी दावे एक वीडियो में महिला ने खुद ही की है। उसकी बताई इन बातों में इनमें कितनी सच्चाई है। इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications