पहाड़ी गाने पर महिला ने लगाए जबरदस्त ठुमके, लोग बोले- 'इतना भी नहीं उछलना था दीदी' VIDEO VIRAL
वायरल हो रहे क्लिप में महिला ने सलवार सूट पहना हुआ है और एक पहाड़ी गाने पर जमकर डांस कर रही है। महिला का कमाल का टैलेंट देखने के बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आजकल सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज खूब वायरल होते हैं। किसी के शादी समारोह में ग्रुप परफॉर्मेंस की बात हो, या फिर सच धजकर सोलो परफॉर्मेंस... नाच गाने के वीडियोज लोगों को खूब पसंद आते हैं। फर्क नहीं पड़ता कि गाना किस भाषा का है। वैसे भी हमारे देश में अलग अलग कल्चर में भी लोग शादी ब्याह में अपने परफॉर्मेंस से आग लगाना नहीं भूलते। अब हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जिसमें एक लड़की पहाड़ी गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही है। वीडियो काफी शानदार है और लोग इसपर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं।

महिला ने दिखाया अपना हुनर
इस शॉर्ट क्लिप में एक महिला ने सलवार सूट पहना हुआ है और वो पॉपुलर पहाड़ी गाने पर डांस कर रही है। ये कोई डांस परफॉर्मेंस नहीं है। बल्कि शादी में ही लड़की किसी कोने में अपना हुनर दिखा रही है। लड़की गाने के लिरिक्स पर मुंह चलाती भी नजर आ रही है। वाकई ये कमाल का डांस है, जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
वायरल हुआ डांस का वीडियो
लड़की के एक्सप्रेशंस भी कमाल के हैं। वीडियो को 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इस डांस वीडियो पर रिएक्शन भी दिए हैं। लोग इस लड़की की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि क्या टैलेंट है। तो वहीं कई लोगों ने वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाकर इसकी तारीफ की। कई लोगों ने लड़की को बेहद खूबसूरत भी बताया है। वहीं एक ने कहा कि वॉव।

शानदार मूव्स से महिला ने जीता दिल
बताते चलें कि ये वीडियो डॉली नेगी नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ऐसे काफी वीडियो उन्होंने अपने अकाउंट पर और भी शेयर किए हैं। अपने शानदार मूव्स से महिला लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वीडियो को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं।

"अपने पहाड़ी दोस्तों को टैग करो"
वीडियो के कैप्शन में महिला ने लिखा है कि अपने पहाड़ी दोस्तों को यहां टैग करो। वीडियो को 50हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोगों को महिला का आउटफिट और डांस दोनों ही काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले भी पहाड़ी गाने पर महिला कई वीडियोज शेयर कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications