'हम तो लुट गए...' वायरल हुआ 18 साल पुराना Love Letter, लड़की ने अब क्यों Viral करवाया प्रेम पत्र?
वायरल लेटर में दिख रहा है कि कैसे महिला के पति ने आज से 18.5 साल पहले उन्हें लव लेटर लिखा था। इसकी खास बात ये थी कि इसे डायग्राम बनाकर लिखा गया था। अब ये चर्चा में है।

Woman finds old love letter: एक महिला की पुरानी यादें उस वक्त ताजा हो गई, जब घर की साफ-सफाई के दौरान उसे एक लव लेटर मिला। खास बात ये है कि इसे लिखने वाला एक साइंस स्टूडेंट है। अब ये लव लेटर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ 18 साल पुराना लव लेटर
लोग अपने प्यार का इजहार अलग-अलग तरीके से करते हैं। कोई फूल तो कोई अंगूठी देकर अपने पार्टनर को प्रपोज करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में 18 साल पुराना लव लेटर वायरल हो रहा है।

कैप्शन में लिखी ये बात
वायरल हो रहे इस लव लेटर को शेयर करते हुए कैप्शन में महिला ने लिखा है कि आज कुछ पुराना सामान साफ कर रही थी, तभी मुझे हाथ से लिखे पुराने लेटर मिले। ये लेटर अय्यर ने करीब 18.5 साल पहले लिखे थे। लेकिन कौन अपनी गर्लफ्रेंड को लिखे लेटर में डिटेल डायग्राम के साथ लैब एक्सपेरिमेंट जैसी चीजें लिखता है? मैंने इस शख्स को हां बोल दिया था।

शख्स ने लिखी रोमांटिक शायरी लिखी
लेटर में बेहद ही रोमांटिक शायरी लिखी हुई है। मेरे आराम करने की उम्मीदों का गला मैंने अपने हाथों से घोंट दिया। हम तो खड़े खड़े लुट गए। सोशल मीडिया पर इस लेटर को पढ़ने के बाद लोग काफी इंप्रेस हो रहे हैं। एक यूजर ने महिला को लकी बताया, तो दूसरी ने कहा कि भगवान आपका भला करें। एक ने कहा कि उसने सोचा होगा कि लड़की डायग्राम के बावजूद भी हां कह रही है तो उसे जाने मत दो।
Recommended Video

साफ-सफाई में मिला लेटर
तकरीबन 18.5 साल पहले इस लेटर की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने का जो तरीका इस शख्स के दिमाग में आया, वो नेटिजन्स को काफी पसंद आ रहा है। महिला ने भी शानदार कैप्शन के साथ इस पोस्ट को शेयर किया है। महिला ने बताया कि घर की साफ-सफाई के बाद उसे ये लेटर पड़ा मिला। अब ये खूब चर्चा में है।












Click it and Unblock the Notifications