मां बनने के एक दिन बाद महिला ने फिर से पैदा कर दिया दूसरा बच्चा, हैरतअंगेज कारनामा देख डॉक्टर भी हुए हैरान
एक महिला के गर्भ में एक नहीं बल्कि दो-दो शिशु पल रहे थे। हैरानी की बात है कि ये बच्चे जुड़वां भी नहीं थे और ना ही ये एक ही बार में पैदा हुए। चलिये बताते हैं आपको इस अजब-गजब कहानी के पीछे की हैरत भरी सच्चाई...
कहते हैं कि मां बनने के मतलब एक स्त्री का पुनर्जन्म होता है। बच्चा पैदा करना कोई खेल नहीं होता। स्त्री के शरीर में कई सारे शारीरिक और मानसिक बदलाव भी आते हैं। इसी कड़ी में आज हम एक ऐसी मां के बारे में बात करेंगे, जिसने लगातार दो दिनों तक दो शिशुओं को पैदा किया।

मामला है वर्मिंघम का, जहां के अस्पताल में एक 32 वर्षीय अमेरिकी महिला ने मंगलवार को एक बच्ची और फिर अगले ही दिन बुधवार को दूसरी बच्ची को जन्म दिया। पहले प्रसव के 20 घंटों के बाद महिला दूसरे बच्चे की मां बन गई।
महिला के बच्चों को डॉक्टर चमत्कारिक बच्चे बता रहे हैं। चिकित्सकों ने भी इस प्रसव की तारीफ करते हुए इसे हैरत भरा बताया। दरअसल, इस महिला के शरीर में दो-दो गर्भाशय हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे वूम्ब डिडेल्फ़िस भी कहा जाता है। सिर्फ 0.3% महिलाओं में ये दुर्लभ गर्भ देखने को मिलता है।
हैरानी की बात है कि दोनो गर्भ से गर्भवती होने की संभावना लगभग न के बराबर थी। लाख महिलाओं में से कोई एक ही महिला होगी, जो ऐसे दुर्लभ गर्भ के साथ पैदा होकर दोनों में भ्रूण रखने की क्षमता भी रखती हो। ऐसे में इस महिला के लगातार एक दिन के गैप के बाद मां बनने को लेकर हर तरफ जश्न का माहौल है।
प्रसव कराने वाले डॉक्टर्स भी खुद हैरान हैं। दुनियाभर में इस तरह के मामले बेहद दुर्लभ हैं। साल 2019 में बांग्लादेश में एक डॉक्टर ने बताया था कि एक महिला ने दूसरे गर्भ में समय से पहले बच्चे को जन्म देने के एक महीने के बाद दो जुडवां बच्चों को भी जन्म दिया था।
32 वर्षीय अमेरिकी महिला के केस में डॉक्टर ने बताया कि वो उसे खुद लग रहा था कि वो सिर्फ एक बच्चे से गर्भवती है। अल्ट्रासाउंड करने पर भी पता नहीं चला कि दूसरे गर्भाशय में भी बच्चा पल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं हांफने लगी थी। मुझे इस बात पर यकीन ही नहीं हो पा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications