रील बनाने के चक्कर में मौत को दावत! टशनबाजी दिखा रही महिला की खाई में गिरने से मौत
Woman fell into ditch: आजकल रील्स और वीडियोज बनाकर वायरल होने का खुमार सा लोगों में छाया हुआ है। कई बार लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर अजीबोगरीब हरकतें करते दिख जाते हैं। ऐसा ही कुछ बीते दिनों फिर सामने आया, जब एक महिला रील बनाने के चक्कर में खाई में जा गिरी।
जी हां मामला है महाराष्ट्र के छत्रपति सांभाजीनगर का। यहां एक महिला कार में बैठी अपने दोस्त से रील बनवा रही थी। महिला का दोस्त रील उसका वीडियो बना रहा था। मगर अचानक उसने कार रिवर्स ले ली और वो पीछे खाई में जा गिरी। देखते ही देखते महिला की मौत हो गई।

बताते चलें कि इसकी शरुआत टशनबाजी दिखाने के चक्कर में हुई। महिला सबसे पहले तो अपने दोस्त से रील बनवा रही थी। वो गाड़ी चलाने लगती है। मगर फिर देखते ही देखते गाड़ी का रिवर्स गियर लग जाता है और ये महिला इसे कंट्रोल नहीं कर पाती। इसके बाद गाड़ी तेज स्पीड में पीछे की ओर दौड़ने लगती है।
दुर्भाग्य से पीछे गहरी खाई थी, जिसमें महिला गाड़ी समेत गिर जाती है। जब महिला की कार पीछे की ओर दौड़ रही थी तो वीडियो बना रहा शख्स भी ये देखने के बाद हड़बड़ाने लगता है। वो फोन छोड़कर उसे बचाने की कोशिश करता है मगर कार खाई में गिर जाती है।
सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहा है। कई लोगों ने रिएक्शन देते हुए ऐसे रील बनाने को काफी खतरनाक बताया है। एक यूजर ने कहा कि रील बनाने का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आजकल वायरल होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार बैठे हैं।
वायरल होने का बुखार लोगों के सिर चढ़कर इस कदर बोल रहा है कि वे कुछ नहीं सोचते। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियोज हैं, जहां लोग कुछ न कुछ ऐसा करते दिखे, जो वाकई में जानलेवा था। लड़की ने भी वायरल होने के लिए रील बनाई मगर उसे क्या पता था कि वो मौत के बाद ही वायरल होगी।












Click it and Unblock the Notifications