लंच ब्रेक गई महिला कर्मचारी ने नहीं किया रिप्लाई, भड़के बॉस ने लगाई लताड़, अब इंटरनेट पर मचा घमासान
Woman Employee Lunch Break:नौकरी चाहे कैसी भी कर्मचारियों पर अक्सर बॉस लोग रौब जमाते ही हैं। ऐसे ही एक बॉस की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें लंच पर गईं कर्मचारी के रिप्लाई ना करने वो भड़क उठे।

मौजूदा मंदी के दौर में नौकरियों की क्या स्थिति है? ये तो आए दिन सामने आने वाली छंटनी की खबरों से अंदाजा लग ही जाता है। बची-कुची जगह कर्मचारियों की हालात क्या है? यह सोशल मीडिया पर वायरल हुई बॉस और एंप्लाई की चैट बता रही है, कैसे बॉस ने व्हाट्सएप पर बातचीत के दौरान महिला कर्मचारी को डांटा, वो भी एक मैसेज का रिप्लाई लेट करने पर।
प्राइवेट नौकरी में देखिए कर्मचारी का हाल
प्राइवेट नौकरी में एंप्लाइज का क्या हाल है यह जग जाहिर है। हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जब लंच ब्रेक पर गई महिला कर्मचारी को बॉस ने नौकरी से निकाल दिया था। वहीं अब एक और चैट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें कर्मचारी से एक डिश की पहचान करने के लिए कहा गया था, लेकिन उसका रिप्लाई लेट करना उसके लिए आफत बन गई।
ट्वीटर पर वायरल हुई बॉस-कर्मचारी की चैट
ट्विटर यूजर Meemi ने बॉस के साथ चैट का स्कीनशॉर्ट शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे उसके बॉस ने व्हाट्सएप पर बातचीत के दौरान उसको डांटा। वो भी तब वह अपने लंच ब्रेक के दौरान उनका जवाब देने में लेट हो गईं। इस पोस्ट ने नेटिजन्स के बीच एक बहस पैदा कर दी है। जहां कुछ ने उनका सपोर्ट किया तो कुछ ने इस पर असहमति भी जताई।
रिप्लाई नहीं आया तो उखड़ा बॉस
व्हाट्सएप चैट का स्कीनशॉर्ट पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा कि मार्केट एजेंसियों के पास लंच ब्रेक नहीं है दोस्तों। वायरल स्क्रीनशॉट में इमेज के साथ बॉस का एक टेक्स्ट देखा जा सकता है, जिसमें उन्होंने एक डिश की पहचान करने के लिए कहा गया है, लेकिन जब वह जवाब नहीं देती तो बॉस उखड़े हुए नजर आते हैं।
मैसेज पे मैसेज, फिर...
चैट में साफ देखा जा सकता है कि पहले फोटो के साथ बॉस ने उनसे कुछ सवाल किया, जवाब नहीं आया तो 6 मिनट बाद फिर मैसेज किया। उसके बाद भी कोई जवाब क्यों नहीं आया, तो बॉस ने लिखा कि काम के घंटों के दौरान तुमसे रिस्पॉन्स मिलना इतना कठिन क्यों है? क्योंकि मीमी लंच ब्रेक पर थी तो उसने अपने बॉस को इस बारे में बता दिया, लेकिन फिर भी बॉस की आग ठंडी नहीं हुई और उसने लताड़ लगाना शुरू कर दिया।
Marketing agencies have no lunch break guys. What if Batman needs us or the brand has ruptured a lung?!?! It's basic. pic.twitter.com/nUfcAJRO8i
— Meemi (@Meemikins) May 23, 2023
बॉस ने मैसेज लिखा कि मुझे समझ नहीं आता क्यों? रिस्पॉन्स के लिए आपको 45 मिनट लगे।यह सरकारी ऑफिस नहीं है, यह एक मार्केट एजेंसी है। इस पोस्ट को 23 मई को शेयर किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर भी कमेंट में तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ ने मीमी से सवाल भी किए, जिसका उन्होंने जवाब दिया।
यूजर्स ने पूछे सवाल
एक ट्विटर यूजर से सवाल किया कि यह कौन सी कंपनी है? इस पर मीमी ने जवाब दिया, "मैं इसका खुलासा करने में सहज नहीं हो सकती, क्योंकि मैं अभी भी महीने के अंत तक वहां काम करती हूं। एक अन्य व्यक्ति ने पूछा लेकिन 45 मिनट का लंच ब्रेक किसे मिलता है? किसे चाहिए?" जिस पर मीमी ने कहा कि मैंने दिन के लिए अपने क्रिएटिव पूरे कर लिए थे। इसके अलावा जब आप अपना खाना खुद पकाते हैं तो इसमें 45 मिनट लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications