कहीं सड़क पर बनाया ऑमलेट तो कहीं रेत में भूना पापड़, भीषण गर्मी के बीच ये वीडियोज हुए Viral

Viral Video: देश के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी का प्रकोप पड़ रहा है। इस कड़ी में राजस्थान का नाम टॉप पर है। राज्य में बीते कुछ दिनों से गर्मी की मार से सभी लोग परेशान हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि किस कदर गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है।

बीते दिनों राजस्थान के बिकानेर से BSF के एक जवान का वीडियो सामने आया था, जिसमें वो रेत पर पापड़ सेंक रहा था। गर्मी का आलम कुछ ऐसा था कि रेत के अंदर डालने पर पापड़ पूरी तरह से सिक भी गया। सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हुआ।

Woman cook eggs in road

अब एक महिला ने भीषण गर्मी में अपनी कारीगरी दिखाई। महिला ने सड़क पर पहले तो तेल लगाया और फिर उसके बाद उसी तेल पर अंडे डालकर उन्हें फ्राई कर दिया। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस अंडे का ऑमलेट बना या फिर नहीं, ये बात तो पता नहीं लग सकी क्योंकि वीडियो फिर वहीं पर खत्म हो गया।

ये कोई रोडसाइड स्टॉल नहीं बल्कि बीच सड़क है, जहांपर महिला ने अंडे फ्राई करने की कोशिश की। गर्मी की भीषण मार के बीच महिला का ये कारनामा लोगों को काफी गुस्सा दिला रहा है। क्लिप देखने में काफी अजीब भी है क्योंकि महिला पहले तो सड़क की साफ-सफाई कर उसने ऐसे तेल लगाती है, मानो वो बीच सड़क नहीं बल्कि कोई तवा हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप में महिला ने जिस तरह अंडे रोस्ट किये, अब लोग भी महिला को ठीक उसी तरह से रोस्ट कर रहे हैं। महिला को लोग तरह-तरह की बातें बोल रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि दिखाना चाहिए था ये तो कि अंडे रोस्ट हुए भी या नहीं।

भीषण गर्मी का प्रकोप राजस्थान में खूब देखने को मिल रहा है। बीते दिनों राज्य में पारा हाई हो गया था औऱ आसमान से आग बरस रही थी। वहीं बता दें कि 22, 23 और 24 मई को गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भीषण गर्मी की मार से सभी लोग बेहद परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+