एक महिला के पास थे पूरे 102 आई फोंस, देखिए फिर क्या हुआ?
आईफोन का नाम सुनते ही दिलो दिमाग में एक आलीशान फोन की इमेज बनती है। एक महिला के पास एक, दो नहीं 102 आईफोन पकड़े गए हैं। दरअसल, ये सभी मोबाइल चोरी के हैं। इस महिला के पास आईफोंस के अलावा लग्जरी घड़ियां भी मिली हैं। वो बड़े ही चोरी छिपे ये काम कर रही थीं लेकिन वह आखिरकार पुलिस कस्टडी में बड़ी ही रोचक तरीके से आ गईं।

पुलिस को इस बात का पता तब चला जब गर्मी में भी कस्टम ऑफिसर्स ने उन्हें स्वेटर पहने देखा। उन्होंने तलाशी ली तो पाया कि उसने वो सारे मोबाइल्स स्वेटर के अंदर छिपा रखे थे। वह इन सभी मोबाइल्स को हांगकांग से चीन में तस्करी के लिए ले जा रही थी। इतना ही नहीं उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा काफी बेडौल लग रहा था। इसके बाद जब वह मेटल डिटेक्टर से गुजरी तो पुलिस की नजर में आ गईं।
अंतत: जब आईफोन की चोरी की घटना का पता पुलिस वालों को चला तो उन्हें कस्टडी में लिया गया और इसके लिए उन्हें फाइन भी देना पड़ गया।












Click it and Unblock the Notifications