Firefly: जुगनू के शरीर में लाइट क्यों चमकती है ? क्या है वैज्ञानिक कारण

Jugnu Light: अगर आप ग्रामीण क्षेत्र या जंगली क्षेत्र में रहते हैं तो अक्सर रात के समय में जुगनू को चमकते देखा होगा। अक्सर रात में अंधेरे कमरे में भी प्रवेश कर जाता है। वैसे भी जुगनू अंधेरा स्थान को ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन जुगनू को देखने के बाद आपके मन में सवाल उठता होगा कि आखिर जुगनू (Jugnu) रात में क्यों चमकता है? इसके पीछे वैज्ञानिक कारण क्या हैं? तो चलिए आज हम आप लोगों को आसान भाषा में इसके बारे में समझाते हैं।

दरअसल, इस कीड़े की खोज 1667 में रॉबर्ट बायल नाम के एक वैज्ञानिक ने किया था। पहले लोगों को लगता था कि जुगनूओं (Firefly के शरीर में फास्फोरस होता है जिसके चलते यह रात में प्रकाशित होता है। लेकिन इस पर वैज्ञानिकों ने खूब शोध किया और फास्फोरस होने की बात को गलत साबित कर दिया। वास्तविकता में जुगनू (Firefly) फास्फोरस की वजह से नहीं बल्कि उसके पेट में मौजूद लूसिफेरिन नामक के प्रोटीनों के कारण चमकते हैं। जब यह लूसिफेरिन ऑक्सीजन और लूसिफेरेज नामक एंजाइम के साथ जुड़ता है, तो आगामी रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण उनका पेट चमकने लगता है।

Jugnu Light

जुगनू रात में ही नहीं दिन में भी चमकते हैं
बता दें कि जुगनू (Jugnu) में हमेशा दिन और रात दोनों लाइट जलती ही रहती है। दिन में हम इनके लाइट्स को नहीं देख पाते क्योंकि दिन के समय बहुत ज्यादा प्रकाश होता है। लेकिन जैसे ही अंधेरा छाता है हम इनके लाइट को आसानी से देख पाते हैं। यानी जुगनू सिर्फ रात में ही नहीं चमकते। ये दिन के उजियारे में भी चमकते हैं। वयस्क होने पर, कई जुगनुओं के फ्लैश पैटर्न उनकी प्रजातियों के लिए यूनिक होते हैं और उनका उपयोग वे अपनी प्रजातियों के अन्य सदस्यों की पहचान करने के साथ-साथ विपरीत लिंग के सदस्यों के बीच भेदभाव करने के लिए करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+