एक ही टूथब्रश से दांत साफ कर सकते हैं परिवार के लोग, डेंटिस्ट ने क्यों दिया ऐसा अजीबोगरीब सुझाव?

डेंटिस्ट जेसिका ने बताया कि परिवार के लोग एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने ऐसा तरीका भी बताया, जिससे आपको हाईजीन को लेकर भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Brush

अकसर हम अपने टूथब्रश या फिर डेंटल क्लीनिंग प्रोडक्ट्स को थोड़ा प्रोटेक्ट करके रखते हैं। इसके लिए टूथब्रश को कवर भी करते हैं ताकि डस्ट या किसी तरह की गंदगी इसपर ना लगे। क्योंकि इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आप सीधे मुंह में करते हैं। घर में भी सबके टूथब्रश और क्लीनिंग प्रोडक्ट्स अलग-अलग ही होते हैं। लेकिन जरा सोचिये अगर कोई आपको और आपके परिवार को सेम टूथब्रश का इस्तेमाल करने की सलाह दे तो.. क्या होगा। वो भी कोई आम इंसान नहीं बल्कि एक डेंटिस्ट। जी हां! हाल ही में एक डेंटिस्ट ने लोगों और उनके परिवार वालों को एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

पैसे खर्च करने की नहीं है जरूरत

पैसे खर्च करने की नहीं है जरूरत

जेसिका ओ'कॉनर बताती हैं कि इस तरीके से आपको डेंटल प्रोडक्ट्स पर साल में 5000 रुपये खर्च करने की कतई जरूरत नहीं है। जेसिका आगे बताती हैं कि अगर आप साफ-सफाई को लेकर सोच रहे हैं, तो ये सोचने की भी बिल्कुल जरूरत नहीं है। ये इतना भी बुरा नहीं है, जितना कि ये लग रहा है।

एक ही टूथब्रश का ऐसे हो सकता है यूज

एक ही टूथब्रश का ऐसे हो सकता है यूज

जेसिका इलेक्ट्रिक टूथब्रश खरीदने पर जोर देती हैं। जेसिका का कहना है कि परिवार का हर सदस्य इस एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकता है। बस जरूरत है तो हर किसी के पास एक-एक रिमूवेबल हेड की। इस तरह एक ही इलेक्ट्रिक टूथब्रश के इस्तेमाल से पूरा परिवार अपने दांतों की सफाई कर सकता है।

टूथपेस्ट को लेकर क्या बोलीं डेंटिस्ट?

टूथपेस्ट को लेकर क्या बोलीं डेंटिस्ट?

टूथपेस्ट के बारे में बात करते हुए डेंटिस्ट की हाईजीनिस्ट बताती हैं कि टूथपेस्ट भी आप नॉर्मल यूज कर सकते हैं। किसी में इतना ज्यादा अंतर नहीं होता। इसलिए महंगे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने की कोई भी जरूरत नहीं है। LADbible ने जेसिका के हवाले से कहा कि मैं अपने मरीजों को हमेशा से इलेक्ट्रिक टूथब्रश खरीदने की सलाह देती हूं। मेनुअल और इलेक्ट्रिक के बीच बहुत ज्यादा फर्क है। इलेक्ट्रिक टूथब्रश बहुत ज्यादा प्रभावी होता है।

लोग खरीद सकते हैं कई हेड्स

लोग खरीद सकते हैं कई हेड्स

डेंटिस्ट आगे कहती हैं कि बेशक मैं समझती हूं कि पैसों के लिए हर कोई कहीं ना कहीं संघर्ष कर ही रहा है। इसलिए पैसा कम खर्च हो, इसलिए ये तरीका अच्छा हो सकता है कि एक ही इलेक्ट्रिक टूथब्रश ले लिया जाए। और इसके कई हेड्स खरीदे जा सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के बाद आप टूथब्रश की अच्छी तरह से सफाई भी कर सकते हैं।

Recommended Video

      वाराणसी का ये शख्स 52 सालों से न नहाया न दांत साफ किए, वजह है बेहद अजीब |*News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+