कौन है ये Hunter Queen? बीच सड़क बाइक पर लहराती है पिस्तौल, अब लगा 30,000 रुपए का जुर्माना

Patna Hunter Queen: पटना की सड़कों में इन दिनों हंटर क्वीन का खौफ बना हुआ है। पिस्तौल लेकर बाइक पर सवार होकर हंटर क्वीन निकलती है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ चुके हैं।

पटना में इन दिनों 'हंटर क्वीन' सुर्खियों में छाई हुई है। सड़कों पर अपनी यामाहा की आरवन 5 बाइक के साथ जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। लेकिन, इस बार हंटर क्वीन कानूनी पचड़े में फंस गई है। नाबालिग लड़की 'हंटर क्वीन' को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। लड़की पर गंगा पथ मरीन ड्राइव पर बाइक पर पिस्तौल हवा में लहराते हुए स्टंट करने का आरोप है।

इतना ही नहीं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही उसकी बाइक का रजिस्ट्रेशन भी एक साल के लिए रद्द कर दिया गया। कौन है ये हंटर क्वीन? आइए जानते हैं...

Patna Hunter Quee

दरअसल 'हंटर क्वीन' नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आईडी एक नाबालिग लड़की ने बनाई है। लड़की के एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। करीब 531 पोस्ट इस आईडी से किए जा चुके हैं। हाल ही में लड़की ने बाइक पर पिस्तौल हवा में लहराते हुए वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद लड़की हाई लाइट हुई। एसपी सिटी वैभव कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस नाबालिग लड़की को बरामद करने में कामयाब रही। छानबीन में पता चला कि पिस्तौल एक नकली लाइटर निकला।

'मुझे पछतावा है'

वहीं, हिरासत में लिए जाने के बाद नाबालिग लड़की को अपने कृत्य पर पछतावा हुआ। उसने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले मरीन ड्राइव पर स्टंट किया था और इसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था। यह एक खतरनाक कृत्य था, जो न केवल मेरे लिए बल्कि दूसरों के लिए भी घातक हो सकता था। लड़की ने कहा कि मैं भविष्य में ऐसी हरकत नहीं दोहराऊंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+