आश्चर्यजनक: शार्क ने गोताखोर को निगला, अचानक हुआ कुछ ऐसा वो बच निकला जिंदा
Australia में एक गोताखोर को शार्क ने निगल लिया था। बचने के बाद अब उन्होंने अपनी कहानी दुनिया को सुनाई है।

शार्क समुद्र के अंदर की सबसे खतरनाक शिकारी है, जिसके 3000 दांत अच्छे खासे जीव को एक बार में ढेर कर दें। कुछ सालों पहले एक गोताखोर का सामना शार्क से हुआ। शार्क ने उसको जिंदा निगल भी लिया था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उनकी जान बच गई। आज भी जब वो उस घटना को याद करते हैं, तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
हाल ही में एक गोताखोर एरिक नेरहुस ने खुलासा किया कि उनका सामना कुछ साल पहले एक व्हाइट शार्क से हुआ था, जो काफी खतरनाक थी। उसने उनको पूरा निगलने की कोशिश की, लेकिन वो किसी तरह से बच निकले। हैरानी की बात ये थी कि इतने बड़े हमले में भी उनको कोई गंभीर चोट नहीं आई, बल्कि उनके शरीर पर मामूली खरोच के निशान थे।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2007 में ऑस्ट्रेलिाय के न्यू साउथ वेल्स में गोता लगा रहे थे। उनको एक समुद्री घोंघे की तलाश थी, तभी अचानक वहां पर व्हाइट शार्क दिखी। वो उस वक्त 41 साल के थे और उनको गोताखोरी का अच्छा-खासा अनुभव था। वो कुछ समझ पाते तब तक शार्क ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उसकी लंबाई 10 फीट रही होगी। उसने अपने दांत उनके शरीर में धंसाने की कोशिश की, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी। उन्होंने डाइविंग गियर पहन रखे थे, जो काफी मजबूत होते हैं। ऐसे में शार्क की कोशिश नाकाम रही।
शार्क ने अचानक उनको छोड़ा
उन्होंने आगे कहा कि वो दिन के उजाले में डाइविंग कर रहे थे, तभी अगले ही पल सब कुछ काला हो गया। वो शार्क के मुंह के अंदर थे, उनको उसके अंदर की हर चीज साफ नजर आ रही थी। वैसे पहले उन्होंने कभी अनुभव नहीं किया था। वो लगातार बचने के लिए हिल रहे थे। शार्क ने उनको अचानक से छोड़ दिया।

शार्क की होती है ये चाल
एक्सपर्ट के मुताबिक शार्क एक बार वार करके अपने शिकार को छोड़ देती है, ताकि उसका खून बह जाए और वो शांत पड़ जाए। फिर वो दोबारा हमला कर उसे खा जाती है। एरिक नेरहुस के साथ भी वैसा हुआ। हालांकि दूसरा हमला होने से पहले वो उससे दूर आ गए थे। उनके बेटे ने उनको नाव तक पहुंचाया, फिर वो अस्पताल गए। उन्होंने उस घटना को जिंदगी का सबसे भयानक पल बताया।












Click it and Unblock the Notifications