प्राइवेट जेट में यात्रा के समय क्या करते हैं अमीर लोग? फ्लाइट अटेंडेंट ने बताए चौंकाने वाले सीक्रेट

नई दिल्ली, 27अप्रैल: अरबपति उद्योगपति और सेलेब्रिटी सफर के लिए अधिकतर प्राइवेट एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। कई लोगों के पास खुद के प्राइवेट प्लेन होते हैं, तो कई लोग किराए पर इन प्लेन्स में यात्रा करना पसंद करते हैं। ऐसे निजी विमान के अंदर ऐशो आराम की लगभग सारी चीजों उपलब्ध रहती हैं।यात्री विमानों से अलग, प्राइवेट जेट में यात्रा करने वाला व्यक्ति आम आदमी तो हो ही नहीं सकता है। ऐसे में इन विमानों के अंदर होने वाली चीजें भी आम नहीं हो सकतीं। हाल ही में एक एयर होस्टेस ने प्राइवेट प्लेन और उसमें उड़ने वाले लोगों के बारे में चौंकाने वाले राज खोले हैं।

एयर होस्टेस ने खोल दिया हैरान करने वाला राज़

एयर होस्टेस ने खोल दिया हैरान करने वाला राज़

एयर होस्टेस ने इस राज से पर्दा उठा दिया कि प्राइवेट जेट के अंदर यात्रा करने वाले लोग क्या करते हैं और फ्लाइट अटेंडेंट्स को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार एक फ्लाइट अटेंडेंट ने हाल ही में एक्सप्रेस न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो प्राइवेट जेट और लक्जरी प्लेनों में बतौर एयर होस्टेस काम करती है। एयर होस्टेस ने कई ऐसी बातें बताईं जो हम और आप जैसे आम लोगों को पता नहीं होती हैं।

बताई हैरान कर देने वाली ये बात

बताई हैरान कर देने वाली ये बात

फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि,लोग अपने पार्टनर को प्राइवेट जेट में धोखा भी देते हैं। वह एक बार वह अपने एक क्लाइंट और उसकी पार्टनर के साथ अमेरिका की यात्रा पर गई थी। यूरोप पहुंचने के बाद उसकी एक और प्रेमिका प्लेन में आ गई, जिसके साथ उसने यात्रा की। पायलट ने पहले से महिला को इस बारे में जानकारी दे दी थी नहीं तो वो पूछ बैठती कि पुरानी लड़की कहां गई। महिला ने बताया कि उसे इस बात से बड़ी ही हैरानी हुई थी।

अंतिम संस्कार में जा रहे लोग प्लेन में कर रहे थे पार्टी

अंतिम संस्कार में जा रहे लोग प्लेन में कर रहे थे पार्टी

एयर होस्टेस ने बताया कि, एक बार कुछ लोग प्राइवेट जेट से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। ऐसे में उन्होंने शराब सर्व करने को कहा, जो काफी हैरान करने वाला था। किसी की मौत के अंतिम पलों में शामिल होने से पहले सभी नशे में धुत थे। फ्लाइट अटेंडेंट ने बतााय कि प्राइवेट जेट के सबसे ज्यादा इस्तेमाल की वजह खास पार्टीज होती हैं। ज्यादा लोग अपने कुछ चुनिंदा लोगों के साथ कुछ निजी पल शेयर करने के लिए प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कई बार कुछ परेशान करने वाले यात्री भी आ जाते हैं।

प्लेन में होती फाइव स्टार होटल वाली सुविधाएं

प्लेन में होती फाइव स्टार होटल वाली सुविधाएं

महिला ने बताया कि, मुझे अभी तक सबसे बड़ी टिप 1.2 लाख रुपए की मिली है। जब में पांच दिन के एक टूर पर गई थी। उन्होंने बताया कि, अधिकांश यात्रियों का व्यवहार अच्छा था और उन्हें कभी कोई बुरा अनुभव नहीं हुआ। दुनिया में कई अमीरों के पास खुद के शानदार प्राइवेट प्लेन हैं। जो अंदर से किसी महल से कम नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+