शादी का लालच पड़ा इस शख्स को भारी, जेल जाते-जाते बचा

'लालच बुरी बला है'और इसका ताजा उदाहरण है तमिलनाडु का रहने वाला ये शख्स।

एक पुरानी कहावत है... 'लालच बुरी बला है'। ये लालच तमिलनाडु के एक शख्स को तब काफी भारी पड़ गया जब उसकी अजीब शादी की इच्छा ने उसे लगभग जेल पहुंचा दिया था।
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले का रहने वाला राममूर्ति दो शादियां करना चाहता था। इतना ही नहीं, उसे ये दोनों शादियां एक ही वक्त पर दो अलग-अलग लड़कियों से करनी थीं। उसकी इस अजीब जिद को सुनकर हर कोई हैरान है।

शादी का लालच पड़ा इस शख्स पर भारी, जेल जाते-जाते बचा

हुआ यूं कि राममूर्ति की बहन कैलाईसेल्वी अपनी बेटी रेणुकादेवी की शादी उससे कराना चाहती थी लेकिन राममूर्ति ने एक ही वक्त पर दो लड़कियों से शादी करने की जिद ठान बैठी थी। लोगों ने लाख समझाया लेकिन राममूर्ति अपनी जिद पर अड़ा रहा। उसकी ये हठ देखते हुए कैलाईसेल्वी की एक और बहन अमुधावल्ली ने राममूर्ति से अपनी बेटी गायत्री का ब्याह कराने को राजी हुई।

शादी की तैयारियां जोरों पर शुरू हुईं और कार्ड छप कर बंटने लगे लेकिन राममूर्ति की खुशियों पर तब ग्रहण लग गया जब उसकी दो-दो शादियां वाला कार्ड वायरल हो गया। कई वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल होते हुए ये कार्ड विरुधुनगर जिले के सामाजिक कल्याण अधिकारी पी राजम के पास पहुंच गया।

कार्ड मिलते ही पी राजम ने दोनों लड़कियों के माता-पिता को तलब किया। जब राजन को इस अजीब शादी के पीछे का कारण पता चला तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। दोनों ही लड़कियों के माता-पिता जल्द से जल्द अपनी बेटियों की शादी करवाना चाहते थे जिसकी वजह से वो ऐसी अजीब शादी के लिए राजी हो गए। इतना ही नहीं, उन्होंने एक पंडित से राममूर्ति के बारे में पता लगया था जिसने कहा था कि उसकी दो शादियां लिखी हैं। वो तो शुक्र है कि अंत में दूसरी लड़की गायत्री ने इस शादी से इंकार कर दिया वरना राममूर्ति को द्विविवाह के चलते जेल की हवा खानी पड़ती।

दो शादियों का ख्वाब देख रहे राममूर्ति को आखिर में रेणुका देवी के साथ शादी करनी पड़ी। अधिकारियों ने भी इस बात का पूरा ध्यान रखा कि इस शादी में कोई ऐसा काम न हो जो गैरकानूनी हो। शायद इसी लिए कहा जाता है कि लालच बुरी बला है। और अब ये कहावत राममूर्ति अच्छे से समझ गया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+