Video: 'फ्रेंच फाइज के साथ आईसक्रीम...छी छी...ये भी कोई खाता है', फूड ब्लॉगर ने ट्राई की ये डिश, हो गई ट्रोल
'फ्रेंच फाइज के साथ आईसक्रीम...छी छी...ये भी कोई खाता है', फूड ब्लॉगर ने ट्राई की ये डिश तो गई ट्रोल
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर: क्या आपने कभी कुछ अजीब फूड कॉम्बिनेशन ट्राई किया है, या कभी इस तरह की फूड कॉम्बिनेशन ट्राई करने का सोचा है... तो ये खबर आपके काम की है। और अगर आप उन लोगों में से हैं, जो लोग खाने को लेकर काफी पर्टिकुलर हैं और कुछ नया या अजीब डिश ट्राई करने से बचना चाहते हैं, तो ये वायरल वीडियो आपको पसंद आएगी। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक एक फूड ब्लॉगर कुछ अजीब फूड कॉम्बिनेशन ट्राई कर रही हैं। फूड ब्लॉगर फ्रेंच फाइज के साथ वैनिला आईसक्रीम खा रही हैं। उनका ये वीडियो वायरल हो गया है। जहां कुछ लोगों ने नया आजमाने के लिए फूड ब्लॉगर की तारीफ की है तो वहीं कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं।

वैनिला आईसक्रीम के साथ फ्रेंच फाइज क्या आपने कभी खाए?
इंस्टाग्राम पर nerdysisters (Thakur Sisters) के नाम से बने अकाउंट में एक फूड ब्लॉगर लड़की ने फ्रेंच फाइज के साथ वैनिला आईसक्रीम वाला अजीब फूड कॉम्बिनेशन ट्राई किया है। फूड ब्लॉगर ने वैनिला आईसक्रीम के साथ फ्रेंच फाइज खाते हुए अपना वीडियो शेयर कर लिखा, ''सबसे अजीब और बेस्ट फूड कॉम्बो। अगर आपको लगता है कि किसी को ये ट्राई करना चाहिए, तो उसको टैग कीजिए।''

वायरल हुआ ये वीडियो
इस वीडियो को फूड ब्लॉगर ने 22 सितंबर को शेयर किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को 22 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 500 से ज्यादा लाइक्स हैं। इस फूड ब्लॉगर ने मैगी आइसक्रीम से लेकर चॉकलेट स्प्रेड वाली बिरयानी तक ट्राई की है और उसका वीडियो भी शेयर किया है।

कईयों ने की तारीफ तो कुछ ने किया ट्रोल
जहां कई लोगों ने फूड ब्लॉगर को कुछ नया ट्राई करने के लिए तारीफ की।तो वहीं कई लोगों ने ट्रोल भी किया है। कई लोगों ने लिखा कि क्या सच में ये कॉन्बो उतना अच्छा लगा है, जितना ज्यादा फूड ब्लॉगर ने एक्सप्रेशन दिए। एक यूजर ने लिखा कि वो भी इस फूड कॉम्बिनेशन को ट्राई करेंगे।

कमेंट में लोग बताने लगे, उन्होंने क्या नया ट्राई किया...
वहीं एक यूजर ने लिखा, ''फ्रेंच फाइज के साथ आईसक्रीम...छी छी...ये भी कोई खाता है'' कई लोगों को फूड ब्लॉगर रिएक्शन फेक लगा। एक यूजर ने लिखा, मैंने इसे ट्राई किया है और यह इतना अच्छा नहीं होता, जितना ये एक्सप्रेस कर रही हैं। कुछ लोगों ने कमेंट कर बताए हैं कि उन्होंने भी ऐसे कई बार अलग-अलग फूड कॉम्बिनेशन ट्राई किए हैं। एक यूजर ने लिखा, उसने मैगी के साथ चिप्स खाई है। तो एक यूजर ने कहा, कभी हलवा के साथ पकौड़ी वाली कढ़ी ट्राई करो...।












Click it and Unblock the Notifications