फ्रांस में एक महिला जॉगर के पीछे क्यों पड़ा है 100 भेड़ों का झुंड, Viral Video में देखिए

पेरिस, 27 सितंबर: भेड़ चाल की बात तो हम बचपन से सुनते आए हैं। मतलब एक भेड़ जिधर बढ़ा सारे भेड़ उसके पीछे हो जाते हैं। लेकिन, कभी भेड़ों के झुंड किसी इंसान के पीछे चलने लगेंगे ऐसा ना सुना था और ना ही देखा था। फ्रांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों वार देखा जा चुका है। इस वीडियो में एक महिला जॉगर के पीछे भेड़ों का पूरा झुंड चल रहा है। महिला किसी से बात करने के लिए भी रुकती है तो सारे के सारे भेड़ रुक कर इंतजार करने लगते हैं। महिला ना तो कोई चरवाहा है और ना ही उन भेड़ों से उसका कोई लेना-देना है। वह भी नहीं समझ पा रही है कि भेड़ आखिर उसके पीछे क्यों पड़े हुए हैं। भेड़ों की यह चाल काफी अद्बभुत है और फिलहाल इंसान के समझ के बाहर के बाहर है।

महिला जॉगर के पीछे पड़ा भेड़ों का झुंड

महिला जॉगर के पीछे पड़ा भेड़ों का झुंड

फ्रांस में एक महिला जॉगर के हतप्रभ रह जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला व्यायाम के लिए लंबी दूरी के लिए जॉगिंग पर निकली थी। घटना सेंट्रल फ्रांस के पुए डे डोम के पास की है। वह आगे-आगे है और डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक उसके पीछे 100 भेड़ों का झुंड चल रहा है। महिला के साथ जॉगिंग कर रहे भेड़ों का यह अद्भुत वीडियो आर्टिस्ट एलेनोर स्कोल्ज ने बनाया है। इसमें अजीब ये है कि इतने सारे भेड़, भेड़ चाल नहीं कर रहे हैं। बल्कि, वे सारे जॉगर एलेनोर स्कोल्ज के पीछे चल रहे हैं।

असली मालिक तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी जॉगर

असली मालिक तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी जॉगर

महिला जॉगर आगे बढ़ती है तो भेड़ भी उनके पीछे-पीछे चलने लगते हैं। जैसे ही वह रुकती है, भेड़ भी एक सच्चे फॉलोअर की तरह शांत भाव से उनके अलग कदम का इंतजार करने लगते हैं। उस महिला ने वीडियो बनाने वाले से कहा कि उन्हें लगता है कि भेड़ जंगल में खो गए थे और शायद इसी वजह से उनके पीछे चल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह उस स्थान को खोज रही हैं, जहां से ये उसके पीछे चल रहे हैं, ताकि इनके असली मालिक को सौंप दें।

भेड़ों ने महिला को 'चरवाहा' समझ लिया !

भेड़ों ने महिला को 'चरवाहा' समझ लिया !

स्कोल्ज का कहना है कि जब जॉगर रुककर उनसे बातें करने लगी, यह बताने के लिए कि वह किस परिस्थिति में फंसी हुई है तो सारे भेड़ वहीं पर खड़े हो गए और दोनों की बातचीत के खत्म होने का इंतजार करने लगे। वीडियो में इसके आगे दिखता है कि महिला ने फिर से आगे जॉगिंग शुरू की और 100 भेड़ उनके पीछे शांत भाव से बढ़ने शुरू हो गए। उन्होंने मजाक किया कि यह महिला अब सोशल मीडिया पर 'चरवाहा' बन चुकी है।

पेंट को देखकर खोजा जाएगा भेड़ों का फार्म !

पेंट को देखकर खोजा जाएगा भेड़ों का फार्म !

उन्होंने बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि महिला ने उससे कहा था कि अब इन भेड़ों को उस तरफ ले जा रही है, जहां पहले उसे कुछ चरवाहे दिखाई पड़े थे। उन्होंने कहा, 'उस छोटे से समुदाय में जाकर पूछना और यह पता लगाना मुश्किल नहीं होता कि वे किसके हैं, क्योंकि भेड़ों पर पेंट लगाए गए थे, जिससे पता चल सकता था कि वे किस फार्म से संबंधित हैं।'

भेड़ों के इस व्यवहार का जवाब नहीं मिल पाया है

भेड़ों के इस व्यवहार का जवाब नहीं मिल पाया है

एलेनोर को इस घटना पर बहुत ज्यादा मजाक सूझ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान यह जानकर हैरान हो जाएगा कि वह तो सोच रहा था कि उसके भेड़ों को झुंड गायब गया है, जबकि वह तो सिर्फ जॉगिंग के लिए गए थे। हालांकि, रिपोर्ट लिखे जाने तक इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई थी कि असल में भेड़ों ने उस महिला का पीछा करना आखिर क्यों शुरू किया था ?

लाखों बार देखा जा चुका है यह वीडियो

इस वीडियो को कई लाख व्यूज मिल चुके हैं। @GoodNewsMoveme3 नाम के एक ट्विटर हैंडल से भी इसे शेयर किया गया है। वैसे यह जानकारी भी नहीं मिल पाई है कि क्या वे सारे भेड़ उसी फार्म में वापस पहुंच चुके हैं, जहां से वह भटक कर महिला के पीछे-पीछे चल रहे थे। लेकिन, फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर मनोरंजन की वजह बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+