Video:गर्लफ्रेंड के साथ पति को रंगे हाथों पकड़ा,पत्नी ने सिखाया सबक
पत्नी का गुस्सा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब उसने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ देखा। फिर जो हुआ उसे देख दंग रह जाएंगे आप।
नई दिल्ली। पति-पत्नी का संबंध प्यार और विश्वास का होता है। कई भी पत्नी ये बात बर्दाश्त नहीं कर पाती कि उसका पति उसके अलावा किसी और महिला के साथ वक्त बिताए। अगर उसे इस बात की भनक भी लग जाए तो उसकी कोशिश होती है जल्द से जल्द उस महिला का पता लगाने की। फिर चाहे इसके लिए पति की जासूसी ही क्यों न करनी पड़ी।

ऐसा ही कुछ रियो, ब्राजील में हुआ, जहां एक पत्नी ने अपने पति को रंगे हाथों किसी और महिला के साथ वक्त बिताते हुए पकड़ लिया। महिला का पति किसी दूसरी महिला, जिसे वो उसकी गर्लफ्रेंड बता रही थी उसके साथ बार में बियर पी रहा था। महिला ने जब अपने पति को उसके साथ देखा तो आग बबूला हो गई। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था। वो सीधे उनके पास पहुंची और उस लड़की के बाल पकड़ कर उसे कुर्सियों से नीचे गिरा दिया। महिला का पति अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन कुछ कर नहीं सका और उल्टा पत्नी के हाथों मार खाने को मजबूर हो गया। महिला ने उसकी गर्लफ्रेंड पर कुर्सी उठाकर फेंका।
उसने अपने पति को कॉलर को पकड़कर सबसे सामने घसीटते हुए वहां से बाहर निकाला और उसे पीटने लगी। महिला का मकसद था कि वो अपने पति को ऐसा सबक सिखाए कि आगे से वो कभी भी उसे धोखा देने के बारे में सोचे तक नहीं। वहां मौजूद लोग ये सब देखकर हैरान रह गए, लेकिन किसी ने भी इस मामले में पड़ने की कोशिश नहीं की। वहीं उसके पति की गर्लफ्रेंड किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से निकली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग महिला के हिम्मत को देखकर हैरान रह गए। आप भी देखिए ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications