VIDEO: समान शिफ्ट होते देखा होगा, यहां देखिए कैसे पूरा घर ही हाथ से उठाकर इधर से उधर कर दिया गया
कोहिमा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ग्रामीण मिलकर एक मकान को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने किसी बड़े क्रेन या मशीन की मदद नहीं ली है बल्कि सभी एक साथ मिलकर मकान को उठाकर ले जा रहे हैं। इस वीडियो को IFSऑफिसर सुधा रामेन ने ट्विटर पर शेयर किया है। ट्वीट के मुताबिक वीडियो नागालैंड का बताया जा रहा है। इसमें कुछ लोग मिलकर एक घर को ही उठा ले जाते हैं। वीडियो आप सैकडों की संख्या में लोगों को देख सकते हैं। वो घर के नीचे बांस लगाकर उसे उठाते हैं और दूसरी ओर लेकर चल देते हैं। सभी एक खास तरह की आवाज निकाल रहे हैं जो टीम वर्क का प्रतित मालूम हो रहा है।
Recommended Video

हालांकि अभी ये साफ नहीं हो सका है कि वीडियो कहां का है लेकिन सोशल मीडिया पर इसे नागालैंड का ही बताकर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। कोई कह रहा है कि हमारे बांव में भी पहले ऐसा ही था जब फूस की बनी छत होती थी। छत को उठाने के लिए पूरा गांव एकत्र होता था।
वहीं इस वीडियो से एक सकारात्मक मैसेज भी लोगों तक पहुंच रहा है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जैसे इस वीडियो में कई लोग मिलकर एक घर को शिफ्ट कर रहे हैं वो ये सिखाता है कि अलग-अलग होने से कुछ नहीं हो सकता और अगर एक साथ हैं तो जीत पक्की है। वैसे भी अनेकता में एकता हमारे देश का मूल विचार है।
आप भी देखिए VIDEO












Click it and Unblock the Notifications