Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: बोरी भर सिक्के लेकर शख्स पहुंचा शोरूम, लेना चाहता था स्कूटर, देखिए फिर क्या हुआ

VIDEO: बोरी भर सिक्के लेकर स्कूटर खरीदने शोरूम पहुंचा शख्स, फिर हुआ ये..

गुवाहाटी। आपने कभी सिक्‍कों से भरी बोरी देखी है? शायद नहीं देखी होगी... क्‍योंकि इतने सारे सिक्‍के जुटाना हर किसी के बस की बात थोड़े ही है! मगर..सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्‍स बोरी भरकर सिक्‍के बाइक के शोरूम में ले जाता है और अपने सपनों का स्कूटर खरीदने की कोशिश करता है।

बोरी भर सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा शख्स

बोरी भर सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा शख्स

आपको हम बता रहे हैं उस शख्‍स के बारे में, जिसके पास 1, 2, 5 और 10 के सिक्‍कों से भरी बोरी थी। उसने कई सालों में इतने सिक्‍के जुटाए थे। वो शख्‍स असम का रहने वाला है। एक यूट्यूबर ने उसका वीडियो दिखाया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं, कि कैसे सिक्‍कों की बोरी को बाइक के शोरूम में लाया जाता है और फिर स्‍कूटर खरीदने के लिए उन्‍हें गिना जाता है।

उसे अपने सपनों का स्कूटर खरीदना था

उसे अपने सपनों का स्कूटर खरीदना था

लोग सिक्‍कों को गिनते-गिनते थक जाते हैं। कई बर्तन भर जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बाइक के शोरूम का स्टाफ काफी देर तक इन सिक्कों को गिनने में लगा रहा। इस मामले में शख्‍स के लिए खुशी की बात यह थी कि, जब उसके सिक्‍के गिन लिए गए, तो कागजी काम पूरा करने के बाद शोरूम ऑनर ने स्कूटर की चाबी उसे सौंप दी।

आखिर कहां से आए इतने सिक्‍के?

आखिर कहां से आए इतने सिक्‍के?

बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स जानना हैं कि, आखिर इतने सिक्‍के कहां से आए होंगे? तो बता दें कि, बोरी भरकर ये सिक्‍के दरअसल इसलिए एकत्रित हो गए, क्‍योंकि वो शख्‍स दुकानदार है। उसके पास बच्‍चे-बूढ़े सिक्‍के ले-लेकर ही दुकान पर आते थे। दुकानदार अपने बच्‍चों के साथ महीनों से गुल्लकों और डिब्‍बों में सिक्के जमा कर रहा था।

शोरूम पहुंचा तो भौचक्‍के रह गए लोग

शोरूम पहुंचा तो भौचक्‍के रह गए लोग

उसे यह अंदाजा हो गया कि, ये सिक्‍के वाहन खरीदवाने के लिए काफी हैं, तो उसने स्‍कूटर खरीदना चाहा। इसलिए, जब स्कूटर खरीदने भर के पैसे इकट्ठे हो गए तो हाल ही में वो शोरूम पहुंच गया। वीडियो में बताया गया है कि, वह 1, 2,5 और 10 रुपये के सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा था। इन सिक्कों को उसने एक-एक कर जोड़ा था, यानी ये सिक्के उसकी कई महीने की सेविंग्स थी।

कई बर्तन भर गए, गिनने में घंटों लगे

कई बर्तन भर गए, गिनने में घंटों लगे

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे कई लोग बोरी को शोरूम में पहुंचाते हैं। फिर इतने सारे सिक्‍के देखकर, वहां मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं। कई लोग उसके सिक्कों से भरे भारी-भरकम झोले को उठाने की कोशिश करते हुए भी दिखाई देते हैं। इसी वीडियो में सिक्कों की बोरी उठाते हुए 3 लोग नज़र आ रहे हैं। एक जगह सिक्कों को प्लास्टिक की टोकरी में रखा गया है।

अब वायरल हो गया यह वीडियो

अब यह वीडियो वायरल हो गया है..और इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। आप भी देखिए यह Viral Video

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+