Video: कछुए ने मगरमच्छ के साथ जो किया देखकर अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे

Video: कछुए ने मगरमच्छ के साथ जो किया देखकर आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे

नई दिल्ली, 3 दिसंबर। कहते है कि पानी में रहकर मगर से बैर नहीं लेना चाहिए। यानी मगरमच्छ से दुश्मनी खतरे से खाली नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पानी में एक कछुआ और मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। पहली नजर में इस तस्वीर को देखकर आप यहीं सोचेंगे कि मगरमच्छ के सामने कछुआ चंद मिनट का मेहमान बनेगा, लेकिन वीडियो अंत तक देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर भरेसा नहीं होगा। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

 कछुए का कॉन्फिडेंस देखकर सब हैरान

कछुए का कॉन्फिडेंस देखकर सब हैरान

जंगली जानवरों के बीच की लड़ाई के कई वीडियो आपने देखें होंगे। लोग जानवरों के बीच की फाइट देखकर खूब खुश होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत देखकर आपको लगेगा कि मगरमच्छ कछुए को कुछ ही मिनटों में समाप्त कर देगा, लेकिन इस वीडियो में जो दिखा उसे देखकर हर कोई हैरान है। शिकार और शिकारी की दोस्ती का ये वीडियो बहुत कम ही देखने को मिलता है, जहां शिकारी को देखकर शिकार डरकर भागने के बजाए उसके पास से ऐसे गुजर जाता है, मानो कुछ हुआ ही नहीं।

 वीडियो लोग कर रहे हैं पसंद

वीडियो लोग कर रहे हैं पसंद

मगरमच्छ और कछुए के इस वीडियो को देखकर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में मगरमच्छ के सामने कछुआ का कॉन्फिडेंस देख सब हैरान है। मगर से बिना डरे हुए बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कछुआ ऐसा काम कर देता है कि देखने वाले देखते रह जाते हैं। मगरमच्छ को देखकर जान बचाने के बजाए कछुआ उसे 'हाय-हैलो' बोलते हुए उसके बगल से गुजर जाता है।

 मगरमच्छ को टच कर निकल गया कछुआ

मगरमच्छ को टच कर निकल गया कछुआ

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कछुआ विशालकाय मगरमच्छ के पास जाता है और उसे टच करते हुए वहां से निकल जाता है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है कॉन्फिडेंस के लेवल की कल्पना कर सकते हो। यूजर्स इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+