कोच्चि मेट्रो में 'वेट्टी वेट्टी' पर थिरके कर्मचारी, वायरल हुआ शानदार VIDEO

Vetti Vetti song in Metro: वायरल वीडियो कोच्चि के मेट्रो स्टेशन का है, जिसमें कर्मचारी खूब डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि वी नेवर मिस द ट्रेंड।

Kochi Metro Rail Limited

Kochi metro viral dance: बीते दिनों मेट्रो में कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। कोई स्टेशन पर डांस करता दिख रहा है तो कोई अजीबोगरीब हरकतें। हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में मेट्रो का ही नजारा दिख रहा है, लेकिन इसकी तारीफ करते लोग थक नहीं रहे।
(वीडियो-नीचे)

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कोच्चि मेट्रो के कर्मचारी बड़ी ही उत्साह के साथ डांस करते दिख रहे हैं। पहले मेट्रो में एक महिला कर्मी नानी की हिट फिल्म दसरा के फेमस गाने मैनारू वेट्टी वेट्टी पर थिरक रही है।

स्टाफ ने किया शानदार डांस
महिला के सामने ही ट्रेन चलती नजर आ रही है। इतने में एक पुरुष स्टाफ सदस्य महिला के साथ डांस करने लगता है। दोनों ही फिर गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि वी नेवर मिस द ट्रेंड।

रिएक्शन्स की हुई भरमार
वीडियो वायरल होने के बाद इसे 31 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया है। इसे 2300 लाइक मिले और कई लोगों ने कर्मचारियों की ऊर्जा और उत्साह की जमकर तारीफ की। कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन्स की भरमार होने लगी।

वायरल हुए वीडियो
वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा। लोग अपने डेली रूटीन में इस तरह के वीडियोज देखकर थोड़ी मस्ती और मनोरंजन की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि एक तरफ दिल्ली मेट्रो के उस ट्वीट की भी जमकर चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने यात्रियों को लेकर एक मजेदार मीम्स शेयर किया।

दिल्ली मेट्रो का ट्वीट वायरल
मेट्रो कॉर्पोरेशन ने जो ट्वीट शेयर किया है, उसमें लिखा है कि ट्रैवल करिये ट्रबल नहीं। ये ट्वीट उन तमाम वीडियोज के वायरल होने के बाद सामने आया है, जिन्हें लेकर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए और कई यात्रियों को असुविधा का भी सामना करना पड़ा था। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने मेट्रो अधिकारियों से ऐसी गतिविधियों के खिलाफ सख्त दिशानिर्देश जारी करने और नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाने का भी अनुरोध किया।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+