क्या आपने देखा तीन सींगों वाला सांड? वायरल वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश
Three horned bull: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन सींगों वाला सांड जंगल में मजे से घूम रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग बेहद शॉक हो रहे हैं। इस तरह के क्रिएचर बहुत कम ही देखने को मिलते हैं।

Viral Video of Bull: प्रकृति ने अपने अंदर न जाने कितने रहस्य छिपाए हुए हैं। जंगल की अजब-गजब दुनिया में कई बार इन रहस्यों से सामना हो ही जाता है। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही कुछ दिख रहा है, जिसमें एक तीन सींगों वाला सांड नजर आ रहा है।
(वीडियो-नीचे)
जंगल में दिखा तीन सींग वाला सांड
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक सांड जंगल में घूम रहा है। इस सांड के तीन-तीन सींग हैं। आमतौर पर दो सींग वाले सांड तो सभी ने देखे होंगे, लेकिन तीन-तीन सींगों वाले सांड को शायद ही किसी ने देखा होगा।
'ये सांड है?'
वीडियो सोशल मीडिया पर @TheFigen नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है कि पहली बार तीन सींगों वाला सांड दिखा। ये सांड है? वीडियो में दिख रहा जानवर लग तो हूबहू सांड जैसा ही रहा है। इसके सींग बेहद खतरनाक और नुकीले हैं। ऐसा लग रहा है मानो ये किसी पर हमला कर दे, तो उसका बच पाना लगभग नामुमकिन ही है।
'कहीं ये यूनीकॉर्न तो नहीं'
वायरल हो रहे इस वीडियो को 70 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। एक यूजर ने कहा कि ये बैल है। एक और ने कहा कि कहीं ये यूनीकॉर्न तो नहीं। लोग इस बैल को देखने के बाद बेहद हैरानी जता रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इस बैल को सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
सांड को देखकर लोग हैरान
ये पहली बार नहीं है, जब सोशल मीडिया पर किसी अजब तरह के जानवर ने लोगों को हैरान किया हो। इससे पहले भी समय-समय पर ऐसे जानवरों के वीडियोज वायरल होते रहे हैं, जो शायद अगर कैमरे में कैप्चर नहीं हुए होते, तो किसी को इनपर यकीन भी नहीं होता। ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे सांड को देखने के बाद भी लग रहा है।
यहां देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications