कभी नहीं देखा होगा ऑमलेट और चिप्स का ये कॉम्बिनेशन, फूड लवर्स ने भी पकड़ लिया माथा

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि शख्स ऑमलेट और चिप्स के साथ एक्सपेरिमेंट करता दिख रहा है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Credit: thegreatindianfoodie/Instagram

आजकल खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करना एक ट्रेंड सा बनता जा रहा है। लोगों को कभी कुछ तो कभी कुछ बनाते देखा जा सकता है। कभी स्वीट मैगी, तो कभी नमकीन गुलाब जामुन... तरह-तरह की ऐसी रेसिपीज की वीडियो वायरल होती हैं, जिसपर यकीन कर पाना आपके लिए एक बार को बेहद ही मुश्किल हो जाए। ऐसी ही एक रेसिपी इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक शख्स लेज मैक्स के साथ ऑमलेट बना रहा है। ये अजब गजब कॉम्बो लोगों का दिमाग भी घुमा रहा है और वे इसे देखने के बाद काफी हैरानी भी जता रहे हैं।
(वीडियो-नीचे)

ऑमलेट की एक से बढ़कर एक रेसीपी आपने ट्राई की होगी। ऑमलेट कई लोगों का नॉर्मल नाश्ता बन चुका है। अंडे पनीर और सब्जियों के साथ भी लोग कई एक्सपेरिमेंट करते हैं लेकिन आज जिस एक्सपेरिमेंट के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, वो वाकई बेहद हैरानी भरा है। सोचिये क्या होगा अगर कोई आपके पसंदीदा स्नैक में चिप्स मिला दे। जी हां! आपने एकदम सही पढ़ा। हाल ही में एक स्ट्रीट फूड वेंडर ने देसी मसालों, सब्जियों और मैक्स लेज चिप्स से एक ऑमलेट तैयार किया।

इंटरनेट भयानक फूड कॉम्बो जैसे कि चॉकलेट पानीपूरी, नूडल ऑमलेट, पिज्जा वड़ा पाव और व्हाट्सनॉट से भरा पड़ा है। ऐसे में हाल ही में एक स्ट्रीट फूड वेंडर का वीडियो काफी सुर्खियों में है, जिसमें उसने लेज मैक्स चिप्स के साथ ऑमलेट तैयार किया। वायरल हो रहे फूड वीडियो में शख्स ने तैयार बैटर को तवे पर रखा और खूब सारे चिप्स डाल दिए। इसमें वो अंडा और धनिया ऊपर से भी डालता रहा।

ये अजीबोगरीब रेसिपी बना देने के बाद उसने ऑमलेट को मेयोनीज, चीज और सब्जियों के साथ गर्मागर्म परोसा। वीडियो शेयर करने के बाद शख्स ने लिखा कि मैक्स लेज से लोडेड ये क्रिस्पी और स्पाइसी ऑमलेट हर एग लवर को पसंद आएगा। लोगों को वीडियो भी काफी पसंद आ रहा है और ये खूब वायरल भी हो रहा है।

ऑमलेट बनाने के लिए किसी भी टॉपिंग का उपयोग किया जा सकता है। यही कारण है कि ऑमलेट काफी फेमस हैं। पनीर हो या फिर किसी तरह की सब्जियां या फिर आपका फेवरेट मीट। खाने के शौकीन लोग भी अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन से थक चुके हैं। ऐसे में ऑमलेट का ये वायरल वीडियो कई लोगों को रास नहीं आया।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+