सड़क पर चुपचाप चल रही महिला पर सांड ने किया हमला, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि गली में सांड सामने से आकर एक महिला पर हमला कर देता है। महिला को बच्चा बचाने आता है लेकिन दोनों सांड के हमले से खुद को बचा नहीं पाते।

Bull attack: जंगली जानवरों के हमले कोई नई बात नहीं है। अकसर कई ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जो आवारा जानवरों के आंतक का सबूत देते हैं। हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है, जिसमें एक सांड महिला पर हमला कर देता है।
(वीडियो-नीचे)
सांड ने मारी टक्कर
वीडियो @MediaCellSP ने ट्विटर पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है कि भाजपा सरकार गली गली में सांड ले रहे सींग मारकर जान। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला सड़क पर चल रही होती है और अचानक सामने से सांड आकर उसे ठोकर मार देता है।
सींग से उठाकर फेंका
महिला को जमीन में गिरा हुआ देख एक बच्चा उसे बचाने आता है। लेकिन सांड बच्चे को भी ठोकर मार देता है। वो यहीं नहीं रुकता और बच्चे को पैरों से भी मारने लगता है। इसके बाद वो बच्चा औरत को उठाता है और सांड दोनों को एक बार फिर सींग से उठाकर फेंक देता है। वीडियो बेहद डरा देने वाला है।
हैरान रह गए लोग
वायरल हो रहे वीडियो को 40 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। हजारों लोगों ने इसपर रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने कहा कि किसी भी गली मोहल्ले में जाएं तो सांड को खेदने के लिए डंडा लेकर जाएं। एक यूजर ने कहा कि ये यूपी है और यहां जुर्म करने वाला बचेगा नहीं।
आवारा सांड से परेशान लोग
कई लोगों ने इस वीडियो को तीन साल पुराना बताया है। एक यूजर ने कहा कि किसानों की हालत नर्क से भी बदतर बना दी है इन सांडो ने। एक ने कहा कि ये बहुत ही ज्यादा डरावना है। कई लोग सड़कों पर ऐसे आवारा सांडों की हरकतें देखने के बाद बेहद नाराज हैं और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं कईयों ने इसे दुखद बताया है।
यहां देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications