'यमराज का लंच टाइम था ...', मौत को छूकर कुछ यूं बच निकला शख्स, वीडियो देख यूजर ने किए ऐसे कमेंट
नई दिल्ली, 04 अगस्त: होनी को टाल नहीं सकता, कब क्या हो जाए इसके बारे में कोई नहीं जानता। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर आप भी पूरी तरह से हिल जाएगा। जी हां... इस वीडियो में एक शख्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ कि उसकी जान बाल-बाल बच गई। या फिर यूं कहें कि अगर एक-दो सेकंड की देर हो गई होती तो उसकी जान भी जा सकती थी।

मोबाइल शॉप की तरफ जा रहा था युवक
वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़े आराम से सड़क पर चलते हुए जा रहा है। शख्य जैसे ही एक मोबाइल शॉप के अंदर जाने के लिए अपने कदम आगे बढ़ाता है कि उसके पीछे की जमीन का पूरा हिस्सा टूट के जमीन के अंदर समा जाता है।

मौत से कुछ यूं बच निकला शख्स
अगर शख्स एक सेकंड की भी देरी करता तो भी उस गड्ढे के अंदर गिर जाता। हालांकि उसके आगे बढ़ाएं एक कदम की वजह से उसकी जान बच गई। तो वहीं, यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए देखते है यह वीडियो।
हादसे के बाद शख्स का चेहरे का भाव देखने लायक था
बता दें कि इस घटना के बाद शख्स के चेहरे का भाव भी देखने लायक था। वो इस हादसे के बाद वीडियो में काफी चौंक हुआ दिखाई पड़ रहा है। आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो को @sagarcasm नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया है।

'जब यमराज लंच ब्रेक पर हो तो'
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 लाख भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, शख्स ने वीडियो का कैप्शन में लिखा है कि जब यमराज लंच ब्रेक पर हो तो।

लोग कर रहे है तरह-तरह के कमेंट
वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो देख लोग भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। तो वहीं एक यूजर्स ने कमेंट में इससे मिलता जुलता वीडियो भी शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications