Video: खाने के लिए भूखे डॉगी का क्यूट डांस देख पसीज जाएगा दिल
Video: खाने के लिए भूखे डॉगी का क्यूट डांस देख पसीद जाएगा दिल
नई दिल्ली, 4 अप्रैल। सोशल मीडिया पर अक्सर आप वायरल वीडियोज देखते होंगे। कई बार कुछ वीडियो आपको खूब हंसाते हैं तो कुछ वीडियो दिल छू जाते हैं। इस वायरल वीडियो के बीच एक प्यारे से डॉग का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडिो डॉग का फनी और इमोशनल डांस लोगों के दिलों को छू रहा है।

भूखे डॉगी का खाने के लिए क्यूट का डांस
हाल ही में एक डॉगी की प्यारी सी हरकत ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। लोग इस डॉगी के वीडियो को देखकर उसके दीवाने हो रहे हैं। वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में एक भूखा डॉगी खाने के लिए अपने डांस से पड़ोसी को इंप्रेस करता है। वीडियो में डॉगी को अपना पेट भरने के लिए डांस करता है। बीच बीच में वो भोंकता भी है, ताकि पड़ोसी अपना दरवाजा खोल उसे खाना दे दे।
मैक्सिमस और माया दो डॉगीज के नाम पर बने इंस्टाग्राम पेज लैब्राडोगर्ज पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि स्कूबी स्नैक्स के लिए पड़ोसी के घर पर मैक्स का डांस....। वीडियो में दिख रहे डॉगी का नाम मैक्सिमस है, जो अपने मालिक के साथ घर के बाहर है और खाने की तलाश में पड़ोसी के दरवाजे पर पहुंच जाता है। पड़ोसी के घर के आगे पहुंचकर वो जोर-जोर से भौंक कर घर की मालकिन को बुलाता है और फिर उसे इंप्रेस करने के लिए घूम घूम का क्यूट बच्चे की तरह डांस करता है। थोड़ी देर में दरवाजा खुलता है वो तेजी से भागकर घर के भीतर पहुंच जाता है। लोग इस वीडियो को देखकर खूब रिएक्शन और प्यारे-प्यारे कमेंट दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications