Viral News: 'भौजी की बहन' गाने को लेकर शादी में मचा हंगामा, जमकर चले लाठी-डंडे, लोगों ने दूल्हे को भी पीटा

Viral News: यूपी के कन्नौज जिले के तारपुरवा गांव में में एक ऐसी घटना घटी जिसने लोगों को अचरज में भी डाला और पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर भी कर दिया। दरअसल एक बारात में एक ऐसा गाना डीजे वालों ने बजाया, जिस पर पहले तो लोग थिरक रहे थे लेकिन थोड़ी ही देर बाद उस गाने की वजह से लोग एक दूसरे को गाली देने लग गए और लाठी बरसाने लग गए और आलम हुआ कि लड़के वालों को बिना बारात शादी रचानी पड़ी।

यही नहीं इस घटना में दूल्हे को भी डंडे पड़े और बेचारे को चोटिल हालत में दुल्हन संग फेरे लेने पड़े। दरसल आजकल एक गाना काफी ट्रेडिंग में हैं, जिसके बोल हैं 'सुनो भैजी की बहन, कुछ करो'।

Viral News

इस गाने की डिमांड बारातियों ने की, डीजे वालों ने ये गाना बजाया भी, लोग इस पर जमकर थिरक भी रहे थे लेकिन तब ही लड़कीवालों की तरफ से कहा गया कि 'इस गाने को बदलो क्योंकि कुछ लोग इस गाने के जरिए हमारी ओर की महिलाओं को अश्लील इशारे कर रहे हैं।'

मंडप बना मार-पीट का अखाड़ा (Viral News)

जिस पर डीजे वालों ने गाना बदल दिया लेकिन जैसे ही गाना बदला, लड़के वाले, जो कि इस गाने पर जमकर नाच रहे थे, वो भड़क गए और डीजे वालों पर चिल्लाने लग गए और गाली-गलौज करने लगे। शोर मचता देखकर दुल्हन के भाईयों को गुस्सा आ गया और वो भी इस कहासुनी में कूद पड़े और देखते ही देखते शादी का मंडप मार-पीटा का अखाड़ा बन गया। जो बाराती अच्छे-अच्छे कपड़े पहनकर अभी तक थिरक रहे थे वो सभी जूता-चप्पल, लाठी-डंडों के साथ लड़ने लगे।

जिसके हाथ जो लगा वो उसी से एक-दूसरे को कूटने लगा

जिसके हाथ जो लगा वो उसी से एक-दूसरे को कूटने लगा, यहां तक कि इस चक्कर में दूल्हे और दूल्हे के भाई को भी डंडे खाने पड़े और उन्हें भी चोटें आईं। मामले की जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचीं और मामले को शांत कराया।

चोटिल हालत में दुल्हन के घर पहुंचा दुल्हा

हालांकि बारातियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो सभी बिना कुछ खाए-पिए वहां से चले गए और दूल्हे को अपने घरवालों की उपस्थिति में चोटिल हालत में दुल्हन संग सात फेरे लेने पड़े।

कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं

आपको बता दें कि बारात कि गुरसहायगंज क्षेत्र में जिला फर्रुखाबाद से आई थी। फिलहाल बवाल शांत होने के बाद विवाह की सारी रस्में शांति से पूरी की गईं। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिस पर कुछ लोग काफी मजे ले रहे हैं। हम आपको ये वीडियो नहीं दिखा सकते हैं क्योंकि वीडियो में काफी गालियां हैं।

जिस गाने पर मचा बवाल वो निम्नलिखित है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+