OMG!शव का पोस्टमार्टम कर रही थी महिला, तभी उसके अंदर से निकल आया जहरीला सांप
जेसिका लोगन ऑटोप्सी तकनीशियन के रूप में नौ साल से काम कर रही हैं। लेकिन ये अनुभव उनके लिए बेहद ही डरावना था।


ऑटोप्सी तकनीशियन ने सुनाया डराने वाला किस्सा
31 वर्षीय जेसिका लोगन ने बताया कि वह अपनी नौकरी से प्यार करती है क्योंकि यह आम कामों से अलग काम है। अपने एक डरा देने वाले अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने उस समय को याद किया जब उन्हें एक व्यक्ति की जांघ में एक जीवित सांप मिला था। जेसिका लोगन ऑटोप्सी तकनीशियन के रूप में नौ साल से काम कर रही हैं। लेकिन ये अनुभव उनके लिए बेहद ही डरावना था।

शव के अंदर ने निकल आया जहरीला सांप
जेसिका लोगन ने बताया कि, डेड बॉडी के अंदर से अचानक सांप मिलने के बाद मैं चिल्लाते हुए पूरे कमरे में भाग रही थी। मैं उस कमरे में तबतक नहीं लौटी जब तब तक कि उस सांप को पकड़ नहीं लिया गया। जेसिका ने बताया कि, व्यक्ति की मौत के बाद सांप उसके शरीर में घुस गया था। उस मृतक की बॉडी बेहद ही बुरी अवस्था में थी। शव एक नाले में पाया गया था।

जेसिका को ऐसी डेड बॉडी को काटना है पसंद
ऑटोप्सी तकनीशियन जेसिका ने बताया कि, शव की कंडीशन उन स्थितियों पर निर्भर करती है जिनमें मृतक पाए जाते हैं। अगर शव सूखा और ठंडा है तो आमतौर पर उसमें बहुत अधिक कीड़े नहीं पाए जाते हैं। लेकिन अगर यह गर्म और नम है तो शरीर में बहुत सारे कीड़े होते हैं। मैं सर्दियों के समय के डीकंपोज मामलों को निश्चित रूप से पसंद करती हूं ।

ऑटोप्सी तकनीशियन नहीं बनना चाहती थी जेसिका
जेसिका ने बताया कि, जिन शवों के कीड़े पाए जाने हैं। उनसे छुटकारा पाने का कोई तरीका नहीं होता है। ऐसी स्थितियों में कर्मचारियों को "बस उनके आसपास रहकर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जेसिका की ऑटोप्सी तकनीशियन बनने की योजना नहीं थी। वह मेडिकल स्कूल जाने और फोरेंसिक पैथोलॉजिस्ट और मेडिकल एग्जामनर बनना चाहती थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका।

जेसिका के दोस्तों को पसंद हैं उनके पेश से जुड़ी कहानियां
अपनी नौकरी के बारे में बताते हुए जेसिका ने कहा, अधिकांश अस्पतालों में पोस्टमार्टम शव के अंगों को व्यक्तिगत रूप से या अंग द्वारा अंग को हटाकर किया जाता है। मेरा काम सभी अंगों को निकालने का है। इसलिए मुझे बृहदान्त्र, मूत्राशय, और प्रोस्टेट डिस्कनेक्ट करना पसंद है। फिर मुझे गले और जीभ को काटना पसंद है। जेसिका ने कहा कि एक ऑटोप्सी तकनीशियन का काम उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो "लोगों के प्रति दयालु" हैं। जेसिका ने कहा कि उसके दोस्त उसकी काम की कहानियों को जानना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications