Video: कछुए का जंगल के राजा को चैलेंज, किया कुछ ऐसा कि छूटे पसीने दुम दबाकर भागा शेर

Video: कछुए का जंगल के राजा को चैलेंज, किया कुछ ऐसा कि छूटे पसीने दुम दबाकर भागा शेर

नई दिल्ली। जंगल के राजा शेर की गहाड़ सुनकर ही बड़े बड़ों की बोलती बंद हो जाती है। अगर गलती से कभी शेर सामने आ जाए तो हलक सूख जाता है। अपनी ताकत, फूर्ती और तेज रफ्तार के कारण की शेर जंगल का राजा कहलाता है, लेकिन इस राजा की बोलती एक छोटे से जानवर ने कर दी। जी हां जो कभी हम कहानियों में पढ़ते थे, वैसा ही कुछ देखने को मिला है। छोटे से कछुए ने कुछ ऐसा किया कि शेर की हालात खराब हो गई और वो दुम दबाकर भाग खड़ा हुआ।

 Video: When Tortoise challenge Lion for Drinking Water, Result will give you shocked

वायरल हो रहा वीडियो

शेर को देख दूसरे जंगली जानवर अपना रास्ता बदलते नजर आते हैं। कितनी भी खूंखार जानवर क्यों न हो वो शेर के सामने नहीं टिकता, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे से कछुए ने शेर को चुनौती दे दी। इस वीडियो में एक शेर को मामूली से कछुए से डरते देखा जा रहा है। थोड़ी देर तो शेर कछुए के सामने आने से खुद को रोकता है, लेकिन आखिरकार उसे वहां से जाना पड़ जाता है।

नन्हा कछुआ भी कुछ कम नहीं, वो बार-बार शेर के सामने पहुंच जाता है। उसके मुंह पर हमला करता है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं, लेकिन जिसने भी इसे देखा वो दंग रह गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर तालाब के किनारे पानी पीता दिख रहा है। वो पानी पी रहा होता है, तभी पानी के अंदर तैरते हुए एक कछुआ सामने आ जाता है और वह शेर को वहां से हटाने के लिए उसके ऊपर अपना मुंह मारता है।

शेर चुपचाप वहां से हटकर थोड़ा हटकर फिर से पानी पीने लगता है, लेकिन कछुआ यहीं नहीं रुकता है, वो भी वहां पहुंच जाता है, जहां शेर पानी पी रहा था। वो शेर के साथ टक्कर लेता है, लेकिन शेर उसे इग्नोर करता है। दोनों की नोंकझोंक थोड़ी देर चलती है और आखिरकार शेर हार मान लेता है और वहां से चला जाता है। इंटरनेट पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग हैरान हो रहे हैं कछुए की हिम्मत की तो वहीं कुछ लोग शेर की सहनशक्ति की तारीफ कर रहे हैं। देखिए वीडियो...महिला के ब्रेस्ट पर उग गया 5 CM लंबा सींग, दुर्लभ मामला देख डॉक्टर भी सन्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+