शेर की ड्रेस पहने बच्चे के सामने आ गया असली शेर, फिर जो हुआ देखकर हैरान रह जाएंगे आप

अमेरिका के जू में शेर ने बच्चे के साथ जो किया उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

न्यूयार्क। अमेरिका के अटलांटा जू में ऐसा कुछ हुआ, जिसे देखकर हर कोई हौरान रह गए। जिस शेर को देखकर सबके पसीने छूट जाते हैं उस शेर के साथ एक छोटा सा बच्चा खेलता रहा। शेर भी बच्चे के साथ मस्ती करने से पीछे नहीं हटा। उसने भी बच्चे का पूरा साथ दिया।

lion

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के पिता ने इस घटना का वीडियो शेयर किया और लिखा है कि उनके 11 महीने के बेटा और उनका पूरा परिवार पिकनिक के लिए जू गए थे। उनके बेटे ने शेर जैसा लिबास पहन रखा था और वो शीशे की दूसरी तरह से शेर को देख रहा होता है। शेर बच्चे के करीब आता है और कांच की दीवार पर लगातार पंजा मारकर उसके साथ खेलने की कोशिश करता।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शेर बच्चे को हंसाने की कोशिश करता है। जैसे-जैसे बच्चा घुटने के बल चलता है शेर भी उसके साथ-साथ चलता है। शेर कभी शीशे पर पंजा मारता तो कभी दो पैरों पर खड़े होकर बच्चे के साथ खेलने की कोशिश करता। बच्चा भी शेर की इन हरकतों पर खूब मजे कर रहा था। बच्चे के माता-पिता ने इस घटना का पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+